Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
मोहाली/यूटर्न/27 मार्च।मोहाली जिले के डेराबस्सी क्षेत्र के कूड़ा गांव में पूर्व सरपंच पर कार सवार बदमाशों ने हमला कर दिया। इस हमले में घायल सरपंच को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, पूर्व सरपंच रोज की तरह आज सुबह करीब 6 बजे दूध सप्लाई करने निकले थे। इसी दौरान एक शिफ्ट कार में सवार होकर आए लगभग 5 बदमाशों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। आरोपियों ने करीब 15 से 20 मिनट तक लगातार मारपीट की, जिससे उनकी दोनों टांगें टूट गईं। हमले के दौरान सरपंच ने हमलावरों से गुहार लगाई और अपना मोबाइल फोन देने की भी कोशिश की, लेकिन हमलावर नहीं माने। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल सरपंच को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। किसी से कोई रंजिश नहीं पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं है और वह केवल दूध के कारोबार से जुड़े हैं। उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है और प्रशासन से न्याय की मांग की है। पुलिस ने दी गई शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच तेज कर दी गई है।