Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
नई दिल्ली/यूटर्न/27 मार्च। भारतीय सेना को सप्लाई किए गए वेरका दूध पाउडर के सैंपल फेल होने का मामला पंजाब में बड़ा विवाद बन गया है। सेना ने करीब 125 मीट्रिक टन दूध पाउडर को गुणवत्ता मानकों पर खरा न उतरने के कारण वापस लौटा दिया। बताया जा रहा है कि दो बैच—58.338 और 66.654 मीट्रिक टन—जांच में फेल पाए गए, जिसके बाद जांच के आदेश दिए गए हैं। मामला तूल पकड़ने पर विभाग ने फैक्ट फाइंडिंग कमेटी गठित कर दी है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि मीडिया से जानकारी मिली है और वेरका अपने स्तर पर जांच कर रहा है। जरूरत पड़ने पर फूड सप्लाई विभाग भी जांच करेगा। वहीं विपक्ष ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने इसे सरकार की विफलता बताया, जबकि शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने इसे किसानों और उपभोक्ताओं की सेहत से जुड़ा गंभीर मामला बताया। अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।