Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
1110 गोलियां बरामद डेराबस्सी 26 March : पंजाब सरकार और पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ अभियान के तहत मोहाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले की पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए नशा तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में नशीली गोलियां भी बरामद की हैं। एसएसपी मोहाली हरमनदीप सिंह हंस ने बताया कि एसपी डेराबस्सी बिक्रमजीत सिंह बराड़ की निगरानी में विशेष पुलिस टीमें गठित की गई थीं। इन टीमों ने डेराबस्सी सब-डिवीजन के विभिन्न क्षेत्रों में सघन चेकिंग और पेट्रोलिंग अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान चार संदिग्ध व्यक्तियों को काबू किया गया, जिनके खिलाफ तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस के अनुसार पहला मामला डेराबस्सी, दूसरा लालडू और तीसरा थाना हंडेसरा में दर्ज किया गया है। सभी मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जसवीर सिंह निवासी सरस्वती विहार डेराबस्सी, अजय कुमार उर्फ बिल्ला निवासी गांव मुबारिकपुर, इंदरपाल सिंह निवासी गांव संघोठा (लालडू) और गौरव राणा निवासी गांव राजापुर (हंडेसरा) के रूप में हुई है। पुलिस ने जसवीर सिंह और अजय कुमार के कब्जे से 1110 लोमोटिल टैबलेट/कैप्सूल बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि पकड़ से बचने की कोशिश में जसवीर सिंह और अजय कुमार घायल हो गए, जिनके हाथ-पैर में फ्रैक्चर आया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सभी आरोपी पहले भी आपराधिक मामलों में शामिल रह चुके हैं और विभिन्न थानों में इनके खिलाफ कई केस दर्ज हैं। पुलिस अब बरामद नशीले पदार्थों की सप्लाई चेन और स्रोत का पता लगाने में जुटी है। एसएसपी ने कहा कि पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।