Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
जीरकपुर 26 March : नवरात्रों के पावन अवसर पर अष्टमी के दिन समाजसेवी संस्था माया सेवा धाम की ओर से श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ कंजक पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अगुवाई संस्था की प्रधान नूर खान ने की। इस मौके पर छोटी कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर विधिवत पूजन किया गया। उन्हें चुनरी ओढ़ाई गई, तिलक लगाया गया और प्रसाद व उपहार भेंट किए गए। कार्यक्रम के दौरान भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा। प्रधान नूर खान ने बताया कि माया सेवा धाम संस्था समय-समय पर जरूरतमंदों की सहायता, धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेती रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सेवा, संस्कार और एकता का संदेश जाता है। इस अवसर पर दविंदर कौर, सोनिया गुरप्रीत कौर सहित संस्था के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया।