Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
होशियारपुर/यूटर्न/26 मार्च।मेयर सुरिंदर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम होशियारपुर द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 8961.00 लाख रुपए का वार्षिक बजट पारित किया गया है। इस संबंध में हाउस की एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें नगर निगम कमिश्नर ज्योति बाला मट्टू ने विशेष रूप से उपस्थित रही। इसके अलावा सीनियर डिप्टी मेयर परवीन लता सैनी, डिप्टी मेयर रणजीत चौधरी सहित विभिन्न पार्षद एवं निगम अधिकारी बैठक में मौजूद रहे। मेयर ने बताया कि बैठक के दौरान वर्ष 2026-27 में संभावित आय और व्यय पर विस्तृत चर्चा की गई। इस वर्ष नगर निगम को कुल 8961.00 लाख रुपए की आय होने का अनुमान है, जिसके तहत विभिन्न विकास कार्यों के लिए बजट निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि शहर में स्ट्रीट लाइटें लगाने एवं ट्यूबवेलों के रखरखाव के लिए 6 करोड़ रुपए, नई सड़कों के निर्माण के लिए 3 करोड़ रुपए, इंटरलॉकिंग टाइल वाली सड़कों के लिए 3 करोड़ रुपए, नाइट शेल्टर के निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपए तथा सीवरेज लाइनों के विस्तार के लिए 1 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा पार्कों के रखरखाव के लिए 15 लाख रुपए, गौशाला एवं आवारा पशुओं की देखभाल के लिए 60 लाख रुपए, सार्वजनिक शौचालयों के लिए 35 लाख रुपए तथा सफाई व्यवस्था को मजबूत करने हेतु मशीनरी खरीदने के लिए 1 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। मेयर सुरिंदर कुमार ने आगे कहा कि नगर निगम होशियारपुर शहरवासियों को 100 प्रतिशत बुनियादी सुविधाएं जैसे सड़कों, स्वच्छ पेयजल, स्ट्रीट लाइट, सीवरेज व्यवस्था एवं पार्कों की सुविधा प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी जिम्मेदारी समझते हुए समय पर नगर निगम को अपने टैक्स एवं फीस जमा करवाएं, ताकि जनता के पैसे का उपयोग शहर के समग्र विकास और जनहित कार्यों में किया जा सके। इस अवसर पर संयुक्त कमिश्नर सतीश कुमार सैनी, सहायक कमिश्नर लखवीर सिंह, निगम इंजीनियर कुलदीप सिंह एवं हरप्रीत सिंह, डिप्टी कंट्रोलर वित्त एवं लेखा पंकज कपूर, लेखाकार राजिंदर कुमार भी मौजूद थे।