Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/26 मार्च।पटियाला एवं श्री रामनवमी शोभायात्रा कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सप्त दिवसीय श्री राम कथा मंदाकिनी का समापन और श्री रामनवमी के उपलक्ष्य में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा श्रद्धा और उल्लास का चरमोत्कर्ष रही। सभा के प्रधान श्री लाल चंद जिंदल, शोभायात्रा कमेटी के संयोजक वरुण जिंदल एवं अन्य पदाधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन में निकाली गई यह दिव्य शोभा यात्रा एस.डी.एस.ई. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आर्य समाज चौक से आरंभ हुई। शहर के मुख्य मार्गों—त्रिवेणी चौक, सरहिंदी बाजार, किला चौक, सदर बाजार, अदालत बाजार, अनारदाना चौक, जोड़ियां भटियां और अरना वरना चौक से होते हुए यह यात्रा पुनः एस डी एस ई सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में संपन्न हुई। समूचे मार्ग में विभिन्न बाजार कमेटियों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया और जगह-जगह लंगरों का आयोजन कर सेवा भाव की मिसाल पेश की। इस भव्य शोभा यात्रा में श्री राम कुमार टंडन एवं श्री लक्ष्मण टंडन जी द्वारा विशेष रूप से सजाई गई दिव्य पालकी में श्री राम दरबार एक मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। सुप्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य संजीव गुरु जी महाराज के भक्तिपूर्ण गीतों ने पूरे पटियाला के वातावरण को राममय बना दिया। यात्रा का समापन लुधियाना के श्री तपकेश्वर महादेव महाआरती सेवा परिवार द्वारा ढोल-नगाड़ों की थाप पर की गई भव्य महाआरती के साथ हुआ, जिसने उपस्थित जन-समूह को भक्ति के आनंद में सराबोर कर दिया। कथा के सातवें और अंतिम दिन संजीव गुरु जी ने 'रावण वध' एवं 'राम राज्याभिषेक' का हृदयस्पर्शी वर्णन किया। उन्होंने बताया कि रावण वध बुराई पर अच्छाई की विजय का वह महान संदेश है, जिसमें प्रभु राम ने विभीषण की सलाह पर रावण की नाभि में बाण मारकर अधर्म का अंत किया। इसके पश्चात, 14 वर्ष के वनवास के उपरांत प्रभु राम, माता सीता और लक्ष्मण के अयोध्या आगमन और उनके मंगलकारी राज्याभिषेक के प्रसंग ने भक्तों को मंत्र मुग्ध कर दिया। गुरु जी ने स्पष्ट किया कि 'रामराज्य' केवल एक शासन पद्धति नहीं, बल्कि धर्म, न्याय और निस्वार्थ प्रेम की वह पराकाष्ठा है जिसकी स्थापना हेतु प्रभु ने अवतार लिया था। इस पावन अवसर पर सप्त दिवसीय श्री राम कथा मंदाकिनी के सम्पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक विशाल हवन यज्ञ का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के महानुभावों ने पूर्णाहुति डालकर विश्व शांति की कामना की। इस अवसर पर पटियाला शहरी के विधायक अजीत पाल सिंह कोहली एवं कैबिनेट सेहत मंत्री डॉ. बलवीर सिंह विशेष तौर पर शामिल हुए और भगवान राम का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर सनातन धर्म सभा के प्रधान लाल चंद जिंदल ने आए हुए मेहमानों को सम्मानित किया। इस अवसर पर सभा के प्रधान लाल चंद जिंदल, चेयरमैन डॉ. राजेंद्र कुमार, वरिष्ठ उप प्रधान विजय मोहन गुप्ता, उप प्रधान नरेश कुमार जैन, पवन जिंदल, राकेश कुमार, त्रिभुवन गुप्ता, महामंत्री अनिल गुप्ता, मैनेजर इंजीनियर एम. एम. स्याल, राजेंद्र जिंदल, दक्ष कुमार खन्ना, डॉ. एन.के. शर्मा, राजकुमार जोशी, धीरज अग्रवाल, विवेकशील गोयल, संजीव गुप्ता, मुकेश पुरी, भूपिंदर जिंदल, संजय जिंदल, संजीव गुप्ता, राजीव बंसल, राजीव गोयल और राजीव गर्ग ने विशेष रूप से उपस्थित होकर अपनी सेवाएं अर्पित कीं। इनके साथ ही श्री राम नवमी शोभा यात्रा कमेटी के संयोजक वरुण जिंदल, सह-संयोजक सुशील नय्यर, अनुराग शर्मा, निखिल काका, लोकेश शर्मा एवं विद्यालय के प्रिंसीपल रिपुदमन सिंह सहित समस्त स्टाफ सदस्यों ने इस दिव्य आयोजन की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।