Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/26 मार्च। गुलाबगढ़ रोड स्थित किंग्ज वैली कॉलोनी में 54 वर्षीय विधवा महिला की बहादुरी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। कूरियर देने के बहाने घर में घुसे पिस्तौल व चाकू से लैस बदमाश का महिला ने अकेले सामना किया और उसे खदेड़ दिया। हालांकि हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके चलते उसे सिविल अस्पताल में तीन जगह कुल 25 टांके लगाने पड़े। मंगलवार दोपहर करीब सवा 12 बजे की घटना है। पीड़िता सुषमा शर्मा (पत्नी स्व. सतपाल शर्मा) अपने घर में नौ साल के नाती और छोटे पोते-पोती के साथ मौजूद थीं। इसी दौरान डोर बेल बजने पर बाहर से कूरियर देने की आवाज आई। नाती द्वारा गेट खोलते ही करीब छह फीट लंबा युवक, जिसने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था और हाथ में हेलमेट पकड़ा था, अंदर घुस आया। घर में घुसते ही आरोपी ने पिस्तौल जैसा हथियार निकाल लिया और दूसरे हाथ में चाकू लहराने लगा। स्थिति भांपते ही महिला ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी का मुकाबला किया। उसने एक हाथ से आरोपी को पकड़ा और दूसरे से गला दबोच लिया। शोर मचाते हुए उसे ड्राइंग रूम तक घसीट लाई। हाथापाई के दौरान आरोपी ने चाकू से महिला पर कई वार किए, जिससे वह लहूलुहान हो गई। बावजूद इसके महिला ने हिम्मत नहीं हारी। शोर सुनकर आसपास के लोग सतर्क हुए तो आरोपी अपना हेलमेट और मोबाइल फोन मौके पर छोड़कर स्कूटी पर फरार हो गया। घटना के बाद पड़ोसी अनिल व उनकी पत्नी ने घायल महिला को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीन जगह 25 टांके लगाए। 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार मौके पर छूटे हेलमेट और मोबाइल फोन के आधार पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी सुमित मोर के अनुसार आरोपी की पहचान रमेश कुमार (45), निवासी सेक्टर-16 पंचकूला के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बचाव में कहा कि वह भूखा था और डराकर खाना मांगने के इरादे से घर में घुसा था, हालांकि पुलिस उसके बयान की जांच कर रही है। आरोपी को गुरुवार को अदालत में पेश किया जाएगा।