Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/26 मार्च। मनीमाजरा के न्यू इंदिरा कॉलोनी स्थित सामुदायिक केंद्र में एक बड़े स्तर पर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर विभिन्न चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया। यह शिविर नेतरम आई फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य खासकर मैकेनिकल कामगारों और स्थानीय निवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना था। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने आंखों की जांच, ब्लड प्रेशर, शुगर और ईसीजी जैसे महत्वपूर्ण टेस्ट किए। इसके साथ ही जरूरतमंद लोगों को मुफ्त चश्मे और दवाइयों का वितरण किया गया। त्वचा रोग विशेषज्ञ और नेत्र रोग विशेषज्ञों ने भी मौके पर मरीजों को परामर्श देकर उपचार संबंधी मार्गदर्शन दिया। विशेष रूप से जालंधर से आए हार्ट स्पेशलिस्ट डॉ. बलराज ने मरीजों की जांच कर हृदय रोग से संबंधित परामर्श और दवाइयां वितरित कीं। बड़ी संख्या में लोग हृदय जांच के लिए भी शिविर में पहुंचे। कार्यक्रम में कई प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन , भाजपा अध्यक्ष जतिन्दर पाल मल्होत्रा और पूर्व भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद शामिल हुए। इनके अलावा भूपेंदर सिंह सैनी , अंतरजोत सिंह, महेंद्र दुबे, राम शुक्ला, सोनू शर्मा, आर.डब्लू.ए इंदिरा कॉलोनी प्रधान राजीव गोडयाल , मनोज शुक्ला, विनोद शर्मा, सीमा, पोली, लाली और बानो सहित अनेक गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। शिविर के आयोजक डिप्टी मेयर चंडीगढ़ सुमन शर्मा ने बताया कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर समाज के जरूरतमंद वर्ग तक बुनियादी चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने का एक प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे और बड़े शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के शिविर खासकर उन लोगों के लिए बेहद लाभकारी हैं, जो नियमित रूप से महंगे इलाज का खर्च वहन नहीं कर पाते।