ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
अमलाला में अवैध माइनिंग के खिलाफ भड़का जनाक्रोश, - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/26 मार्च। गांव अमलाला के पास घग्गर नदी में कथित अवैध माइनिंग को लेकर बुधवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। कांग्रेस हलका इंचार्ज दीपेंद्र सिंह ढिल्लों की अगुवाई में अमलाला समेत आसपास के कई गांवों के सैकड़ों लोग एकजुट होकर सड़क पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने रेत से भरे टिप्परों को रोककर मौके पर ही धरना शुरू कर दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान दीपेंद्र सिंह ढिल्लों ने आरोप लगाया कि इलाके में दिन-रात अवैध माइनिंग हो रही है और इसमें सत्ताधारी दल के लोगों की मिलीभगत है। उन्होंने हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा पर सीधे निशाना साधते हुए कहा कि उनकी शह पर यह काम चल रहा है, जबकि प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है। ढिल्लों ने यह भी दावा किया कि आम आदमी पार्टी से जुड़े कुछ सरपंचों के टिप्पर और पोकलेन मशीनें इस माइनिंग में लगी हुई हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि माइनिंग में लगे भारी वाहनों की आवाजाही से घग्गर नदी पर बना पुल जर्जर हो चुका है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है और कई गांवों का संपर्क टूट सकता है। प्रदर्शन के चलते कुछ समय के लिए इलाके में यातायात भी प्रभावित रहा। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तुरंत प्रभाव से माइनिंग बंद कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। बॉक्स ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द अवैध माइनिंग पर रोक नहीं लगाई गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो चक्का जाम जैसे सख्त कदम भी उठाए जाएंगे। अधिकारी बोले प्रशासन की ओर से फिलहाल इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि स्थानीय स्तर पर जांच और कार्रवाई की बात कही जा रही है। क्षेत्र में अवैध माइनिंग खुलेआम चल रही है। प्रशासन सब कुछ जानते हुए भी कार्रवाई नहीं कर रहा। अगर यह तुरंत बंद नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।”