Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/26 मार्च। चंडीगढ़ पुलिस के साइबर क्राइम थाना ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए सोशल मीडिया पर खुद को तांत्रिक/मौलवी बताकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई को क्षेत्र में बढ़ते साइबर अपराध पर अंकुश लगाने की दिशा में अहम माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार इस मामले में राजस्थान निवासी दिनेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में साइबर क्राइम थाना में केस एफआईआर नंबर 08 दिनांक 14 जनवरी को केस दर्ज किया | जांच में सामने आया कि आरोपियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक और इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देकर लोगों को निजी और पारिवारिक समस्याओं का समाधान करने का झांसा दिया। इसके बाद खुद को तांत्रिक बाबा और मौलवी बताकर फर्जी पहचान बनाई और पीड़ितों का भरोसा जीत लिया। एक महिला जो पारिवारिक समस्याओं के कारण मानसिक तनाव में थी, को आरोपियों ने अपने जाल में फंसाया। फरवरी 2024 से मई 2025 के बीच आरोपियों ने उससे कई बार पैसे ट्रांसफर करवाए और करीब 150 ग्राम सोने के आभूषण भी ले लिए। कुल ठगी की राशि लगभग 40 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी चंडीगढ़ आकर तांत्रिक बनकर मिलते थे और डर का माहौल बनाकर सोने के गहने अपने कब्जे में ले लेते थे। ठगी से प्राप्त रकम और सोना बाद में आपस में बांट लिया जाता था। इस मामले में पहले ही एक अन्य आरोपी रोहित भार्गव को गिरफ्तार किया जा चुका है, जो फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट और बैंक खातों के संचालन में शामिल था। ताजा गिरफ्तार आरोपी दिनेश कुमार के बैंक खाते में जांच के दौरान 18.43 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला है। उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड भी बरामद किया गया है। पुलिस रिमांड के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। साइबर क्राइम पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि सोशल मीडिया पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा दिए जा रहे झांसे, खासकर तांत्रिक या धार्मिक समाधान के नाम पर मांगे जा रहे पैसे से सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत शिकायत करें।