Uturn Time
Breaking
Panipat: 17 जुलाई के शुभारंभ मुहूर्त पर विवाद, आचार्य ने वैदिक परंपराओं का हवाला दिया Chandigarh: पंजाब में एसआईआर अभियान को रफ्तार, दो दिन के विशेष शिविरों में 30 लाख से अधिक गणना प्रपत्र जमा New Delhi: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी टूरिस्ट बोट पलटी, कंपनी ट्रिप पर गए 15 लोगों की मौत New Delhi: नए वोटर पंजीकरण नियमों में बदलाव, परिवार की पुरानी वोटर एंट्री की जानकारी भी मांगेगा फॉर्म-6 Amritsar: पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून, अगले चार दिन हल्की बारिश के ही आसार Chandigarh: पंजाब के हर थाने में महिला हेल्प डेस्क बनी सहारा, 2.31 लाख से अधिक शिकायतें पहुंचीं Chandigarh: पंजाब में अब साइन बोर्ड पर पंजाबी होगी सबसे ऊपर, सरकार ने दिए सख्त पालन के निर्देश Chandigarh: BLO ड्यूटी के लिए छुट्टी वाले दिन खुले स्कूल, कर्मचारियों ने उठाया एवजी अवकाश का मुद्दा Tarn Taran: पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई 55 करोड़ की हेरोइन बरामद, तरनतारन में BSF-पुलिस का बड़ा ऑपरेशन New Delhi: कल से यूरोप दौरे पर जाएंगे पीयूष गोयल, व्यापार, निवेश और भारत-ईयू एफटीए पर होगी अहम बातचीत New Delhi: शिलांग में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन, ई-गवर्नेंस और प्रशासनिक सुधारों पर होगा मंथन Dehradun: 'भविष्य के युद्ध तकनीक और संयुक्त सैन्य शक्ति से जीते जाएंगे' : पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान
Logo
Uturn Time
-चरणजीत सिंह चन्न- जगरांव/यूटर्न/25/मार्च। वाहन चोरों पर नकेल कसने के लिए चलाए गए अभियान के तहत थाना सिटी जगरांव की पुलिस ने एक कथित आदतन वाहन चोर को चोरी के ऑटो रिक्शा के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी एएसआई (ASI) शमिंदरजीत सिंह ने बताया कि वह अपनी पुलिस पार्टी के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के संबंध में मलक चौक जगरांव में मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें एक मुखबिर ने गुप्त सूचना दी कि लवप्रीत सिंह उर्फ लवली पुत्र ज्ञान सिंह वासी गांव सेखूपुरा (वर्तमान निवासी गांव ढट्ट, जिला लुधियाना), जो कि वाहन चोरी करने का आदी है, आज भी एक चोरी का बिना नंबर वाला सवारी ऑटो रिक्शा बेचने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए अलीगढ़ पुल के पास नाकाबंदी की गई और कथित आरोपी लवप्रीत सिंह उर्फ लवली को चोरी के ऑटो रिक्शा सहित काबू कर लिया गया। पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की पूछताछ की जा रही है, जिससे और भी खुलासे होने की संभावना है।