Uturn Time
Breaking
Panipat: 17 जुलाई के शुभारंभ मुहूर्त पर विवाद, आचार्य ने वैदिक परंपराओं का हवाला दिया Chandigarh: पंजाब में एसआईआर अभियान को रफ्तार, दो दिन के विशेष शिविरों में 30 लाख से अधिक गणना प्रपत्र जमा New Delhi: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी टूरिस्ट बोट पलटी, कंपनी ट्रिप पर गए 15 लोगों की मौत New Delhi: नए वोटर पंजीकरण नियमों में बदलाव, परिवार की पुरानी वोटर एंट्री की जानकारी भी मांगेगा फॉर्म-6 Amritsar: पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून, अगले चार दिन हल्की बारिश के ही आसार Chandigarh: पंजाब के हर थाने में महिला हेल्प डेस्क बनी सहारा, 2.31 लाख से अधिक शिकायतें पहुंचीं Chandigarh: पंजाब में अब साइन बोर्ड पर पंजाबी होगी सबसे ऊपर, सरकार ने दिए सख्त पालन के निर्देश Chandigarh: BLO ड्यूटी के लिए छुट्टी वाले दिन खुले स्कूल, कर्मचारियों ने उठाया एवजी अवकाश का मुद्दा Tarn Taran: पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई 55 करोड़ की हेरोइन बरामद, तरनतारन में BSF-पुलिस का बड़ा ऑपरेशन New Delhi: कल से यूरोप दौरे पर जाएंगे पीयूष गोयल, व्यापार, निवेश और भारत-ईयू एफटीए पर होगी अहम बातचीत New Delhi: शिलांग में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन, ई-गवर्नेंस और प्रशासनिक सुधारों पर होगा मंथन Dehradun: 'भविष्य के युद्ध तकनीक और संयुक्त सैन्य शक्ति से जीते जाएंगे' : पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान
Logo
Uturn Time
-चरणजीत सिंह चन्न- जगरांव/यूटर्न/25/मार्च। थाना सदर जगरांव की पुलिस ने गांव पोना स्थित दशमेश कोल्ड स्टोर में मजदूरी के काम को लेकर हुए विवाद के दौरान एक युवक की मारपीट करने के आरोप में तीन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले के जांच अधिकारी एएसआई (ASI) सुखदेव सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता कुलविंदर सिंह निवासी तलवंडी राय ने पुलिस को दिए बयानों में बताया है कि वह अपने पिता धर्म सिंह और भाई सुखदीप सिंह के साथ पिछले करीब एक महीने से उक्त कोल्ड स्टोर (सिधवां कलां रोड) में आलू की लोडिंग/अनलोडिंग का काम करता है। उनका भाई ही उनकी 17-18 सदस्यीय लेबर पार्टी का ठेकेदार है। शिकायतकर्ता के अनुसार, दिनांक 18 मार्च की रात करीब 8 बजे जब वह आलू लोड करने के लिए फट्टा लगा रहा था, तो दूसरी लेबर पार्टी के व्यक्तियों गोल्डी, मीठी और मोपल (निवासी पोना) ने आकर उसके साथ बहसबाजी शुरू कर दी। उक्त व्यक्तियों ने उसे घेरकर उसकी बुरी तरह मारपीट की, जिसके कारण वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। शोर सुनकर जब उसका भाई, पिता और अन्य मजदूर वहां इकट्ठे हुए तो हमलावर गालियां निकालते और धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि इस हमले के पीछे मुख्य कारण काम की रंजिश है, क्योंकि उक्त आरोपी पहले भी उन्हें वहां काम करने से रोकने के लिए धमकियां देते आ रहे थे। पुलिस ने बयानों पर कार्रवाई करते हुए गोल्डी, मीठी और मोपल के खिलाफ मारपीट करने और धमकियां देने के आरोपों के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।