Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/25 मार्च। अजीत झा.चंडीगढ़: चंडीगढ़ पुलिस ने शहर में लगातार हो रही ई-रिक्शा चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई एसएसपी यूटी चंडीगढ़ कंवरदीप कौर के दिशा-निर्देश और निगरानी में, एसपी सिटी के.एम. प्रियंका, एसडीपीओ सेंट्रल दलबीर सिंह तथा थाना सरंगपुर के एसएचओ मिनी भारद्वाज के नेतृत्व में की गई। पुलिस के अनुसार, यह मामला ई-एफआईआर नंबर 344 दिनांक 22 मार्च 2026 के तहत थाना सरंगपुर में दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता भगवत प्रसाद निवासी धनास ने बताया कि 21 मार्च की शाम करीब 7 से 7:30 बजे के बीच मछी मार्केट, ईडब्ल्यूएस कॉलोनी, धनास के पास से उनका ई-रिक्शा चोरी हो गया था। जांच के दौरान पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसी दिन दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरुण @ कालानिवासी छोटी करोर, मोहाली और राज कुमार (29 वर्ष) निवासी नया गांव, मोहाली के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी किया गया ई-रिक्शा बरामद कर लिया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर एक और चोरी किया गया ई-रिक्शा (CH01TE-4299) भी बरामद किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी नशे के आदी हैं और अपनी लत को पूरा करने के लिए रात के समय अलग-अलग इलाकों में खड़े वाहनों की रेकी कर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। चोरी के बाद वाहनों को सुनसान जगहों पर छिपाकर बाद में बेचने की योजना बनाते थे। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपियों ने शहर में और कितनी वारदातों को अंजाम दिया है।