Uturn Time
Breaking
कनाडा में पंजाबी के घर सवा करोड़ की चोरी, रोते हुए महिला बोली- 5 माह पहले मकान लिया, 2 मिनट में सब बर्बाद हुआ नूरां सिस्टर्स के पिता उस्ताद मीर की हालत गंभीर, आर्थिक मदद की लगाई गुहार अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 3 आरोपी हथियारों सहित किए अरेस्ट, पाकिस्तानी तस्करों से जुड़े तार जीरकपुर में आरक्षण को लेकर बवाल, अनुसूचित जाति संगठनों ने जताया कड़ा विरोध CBSE 10वीं बोर्ड में 500/500 लाकर परफेक्ट स्कोर किया:पिता ने कहा था- 33% में भी दिक्कत नहीं; आयुष्मान ने बताए तैयारी के सीक्रेट्स ग्राउंड रिपोर्टमदुरै से करीब 15 किमी दूर तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी है। चंडीगढ़ में वॉकिंग ट्रैक पर दौड़ी कार:पुलिस तैनात, नहीं लगी भनक; ड्राइवर बोला- मेरे पास परमिशन, दस्तावेजों समेत पुलिस स्टेशन बुलाया पंजाब-चंडीगढ़ में बढ़ी गर्मी, बारिश की संभावना नहीं:कल से चलेगी हीट वेव, रातें भी रहेंगी गर्म; हीट स्ट्रोक यूनिट तैयार पठानकोट पुलिस ने एक्टिवा सवार 3 युवकों को हेरोइन और ड्रग मनी सहित काबू किया है औजला के गाने पर सिद्धू की नई रील:अमृतसर में काला कुर्ता और गले में पहना कंठा, गाना लगाया- गबरू पुत्त पंजाब दा पंजाब में बेअदबी मामलों की जांच के लिए नई SOP:SHO मौके पर जाएगा, साजिश और फंडिंग तक जांच, 60-90 दिन में चालान इंस्टाग्राम सब्सक्रिप्शन कंटेंट पर बवाल: Vishnu Priya के खिलाफ केस दर्ज
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/25 मार्च।पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री और म्यूजिक जगत में इन दिनों एक खास खबर चर्चा का विषय बनी हुई है। मशहूर रैपर बादशाह और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर अटकलें तेज हो गई हैं। वायरल हो रही तस्वीरों में दोनों को दूल्हा-दुल्हन के रूप में देखा जा रहा है, जिसके बाद फैंस के बीच यह खबर तेजी से फैल रही है। सामने आई तस्वीरों में ईशा रिखी लाल रंग के ब्राइडल लहंगे में नजर आ रही हैं, जबकि बादशाह ग्रे रंग के कुर्ते में दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों के आधार पर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह समारोह निजी माहौल में, संभवतः घर पर ही संपन्न हुआ है। दोनों पिछले करीब चार साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। इससे पहले बादशाह अपनी पहली शादी को लेकर भी चर्चा में रह चुके हैं, जो कुछ साल पहले खत्म हो गई थी। ईशा रिखी ने अपने करियर की शुरुआत पंजाबी फिल्म जाट बॉयज पुत्त जट्टान दे से की थी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड फिल्म नवाबज़ादे में वरुण धवन , राघव जुयाल और पुनीत पाठक के साथ काम किया। हाल ही में ईशा रिखी को करण औजला के एक कॉन्सर्ट में भी देखा गया था, जहां वह परिवार के सदस्यों के साथ नजर आईं। बताया जाता है कि उनका औजला परिवार के साथ करीबी संबंध है। हालांकि, इस शादी को लेकर अभी तक बादशाह या ईशा रिखी की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में फैंस इस खबर की पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं।