Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ 03 Jan : चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड में अनॉनिमस बेनाम शिकायतों के आधार पर की जा रही कार्रवाई को लेकर मनीमाजरा क्षेत्र के स्थानीय निवासियों में भारी रोष व्याप्त है। लोगों का आरोप है कि शिकायतकर्ता की पहचान उजागर किए बिना, तथ्यों की जांच और ठोस प्रमाणों के अभाव में नोटिस जारी करना व जांच शुरू करना प्राकृतिक न्याय और पारदर्शिता के सिद्धांतों के खिलाफ है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस प्रकार की कार्यप्रणाली से कानून का पालन करने वाले नागरिकों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है, जबकि व्यक्तिगत रंजिश और शिकायतों के दुरुपयोग को बढ़ावा मिल रहा है। इससे प्रशासन पर आम जनता का भरोसा कमजोर हो रहा है। इस मुद्दे को लेकर रेज़िडेंट वेलफेयर एसोसिएशन न्यू इंदिरा कॉलोनी, मनीमाजरा की ओर से सांसद मनीष तिवारी से हस्तक्षेप की मांग की गई है। RWA ने आग्रह किया है कि चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करवाए जाएं, ताकि बिना सत्यापन की अनॉनिमस शिकायतों पर कोई कार्रवाई न हो,शिकायतकर्ता की पहचान और दस्तावेज़ी प्रमाण अनिवार्य किए जाएं | केवल बेनाम शिकायतों पर आधारित लंबित मामलों की स्वतंत्र समीक्षा कराई जाए | नागरिकों को उत्पीड़न से बचाने के लिए पारदर्शी और न्यायसंगत नीति लागू की जाए इसके साथ ही न्यू इंदिरा कॉलोनी, मनीमाजरा के मुख्य बाजार में सार्वजनिक शौचालय की अनुपस्थिति को लेकर भी गंभीर चिंता जताई गई। RWA ने बताया कि सामुदायिक केंद्र और व्यस्त बाजार क्षेत्र होने के बावजूद शौचालय न होने से दुकानदारों, महिलाओं और आम नागरिकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, जो स्वच्छता और मानवीय गरिमा के विपरीत है। प्रशासन से मांग की गई है कि जनहित और स्वच्छ भारत अभियान को ध्यान में रखते हुए मुख्य बाजार में शीघ्र सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया जाए।इस अवसर पर RWA के प्रेसिडेंट सतवीर सिंह, अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, सलाहकार सुनील परखी, जनरल सेक्रेटरी साहिल छावर सहित एग्जीक्यूटिव मेंबर्स बलवीर, होमवर्क, राजेश कुमार, रॉकी, प्रथम सिंह, राजवीर सिंह समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।