Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
जम्मू कश्मीर/यूटर्न/25 मार्च। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलवामा पुलिस ने नाका चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया और उसके पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित पदार्थ बरामद किया। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। समाचार एजेंसी कश्मीर न्यूज कॉर्नर (केएनसी) को जारी बयान में पुलवामा पुलिस ने बताया कि टेंगपोना रोड स्थित वुमेंस डिग्री कॉलेज के पास नाका चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को पकड़ा गया। नाका के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति, जो नायलॉन बैग लेकर जा रहा था, को पुलिस स्टेशन पुलवामा की टीम ने रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से लगभग 771 ग्राम चरस/गांजा जैसा पदार्थ और एक नायलॉन बैग बरामद किया गया। आरोपी की पहचान मोहम्मद आरिफ मलिक पुत्र रियाज अहमद मलिक निवासी मलिकपोरा पुलवामा के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस स्टेशन पुलवामा में एफआईआर संख्या 37/2026 एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है। पुलवामा पुलिस ने नशे के खिलाफ अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए आम जनता से अपील की है कि नशे के सेवन या तस्करी से जुड़ी किसी भी जानकारी को साझा कर सहयोग करें।