Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/25 मार्च।पंजाब वेयरहाउस कॉरपोरेशन के डीएम डॉ. गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या के मामले में CBI जांच की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को पंजाब भर में मंडल स्तर पर प्रदर्शन किए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। डेराबस्सी में भाजपा नेता मनप्रीत सिंह बन्नी संधू के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। इसमें मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार इस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है, जिससे लोगों में रोष बढ़ रहा है। इस मौके पर बन्नी संधू ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा CBI जांच से इनकार करना गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि जब तक सच्चाई सामने नहीं आती, भाजपा आंदोलन जारी रखेगी। भाजपा नेताओं ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही CBI जांच का ऐलान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। भाजपा के इस प्रदेशव्यापी प्रदर्शन के बाद राज्य की सियासत में एक बार फिर गर्माहट आ गई है और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर सियासी टकराव बढ़ने के संकेत हैं।