ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
भारत में धर्म परिवर्तन, अनुसूचित जाति आरक्षण -24 मार्च 2026 को सुप्रीम कोर्ट का फैसला-संवैधानिक सिद्धांत, न्यायिक व्याख्या और सामाजिक- राजनीतिक प्रभाव का व्यापक विश्लेषण - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
सुप्रीम कोर्ट का फैसला केवल एक कानूनी व्याख्या नहीं, बल्कि भारतीय संविधान की मूल भावना,ऐतिहासिक अन्याय के प्रतिकार और आधुनिक सामाजिक संरचना के बीच संतुलन बनाने का प्रयास भी है
सुप्रीम कोर्ट के निर्णय की जड़ें भारतीय संविधान के अनुच्छेद 341 अनुच्छेद 25 और कंस्टीटूशन (शेड्यूल्ड क़ास्ट्स) आर्डर,1950 में निहित हैं- कानून में बदलाव, सामाजिक जागरूकता और नीति सुधार जरूरी -एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानीं गोंदिया महाराष्ट्र गोंदिया - वैश्विक स्तरपर भारत जैसे बहु- धार्मिक,बहु- सांस्कृतिक और बहु-जातीय समाज में धर्म, जाति और सामाजिक न्याय का प्रश्न केवल कानूनी मुद्दा नहीं, बल्कि ऐतिहासिक, सामाजिक और राजनीतिक विमर्श का केंद्र रहा है। 24 मार्च 2026 को सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया द्वारा सुनाया गया ताजा फैसला इसी जटिल विमर्श को एक बार फिर राष्ट्रीय बहस के केंद्र में ले आया है। इस निर्णय में अदालत ने स्पष्ट कर दिया कि हिंदू,सिख और बौद्ध धर्म को छोड़कर अन्य धर्म विशेषकर ईसाई और इस्लाम अपनाने वाले व्यक्तियों को अनुसूचित जाति (एससी) का दर्जा और उससे जुड़े आरक्षण लाभ प्राप्त नहीं होंगे। यह निर्णय केवल एक कानूनी व्याख्या नहीं है, बल्कि भारतीय संविधान की मूल भावना,ऐतिहासिक अन्याय के प्रतिकार और आधुनिक सामाजिक संरचना के बीच संतुलन बनाने का प्रयास भी है। मैं एडवोकेट किशनसनमुखदास भावनानीं गोंदिया महाराष्ट्र बताना चाहूंगा कि इस निर्णय की जड़ें भारतीय संविधान के अनुच्छेद 341 और कंस्टीटूशन ( शेड्यूल्ड क़ास्ट्स ) आर्डर 1950 में निहित हैं। 1950 के इस आदेश में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि अनुसूचित जाति का दर्जा केवल उन व्यक्तियों को मिलेगा जो हिंदू धर्म का पालन करते हैं। बाद में इसमें संशोधन कर सिख (1956) और बौद्ध (1990) धर्मों को भी शामिल किया गया, लेकिन ईसाई और मुस्लिम समुदायों को इस दायरे से बाहर रखा गया। अदालत ने अपने ताजा फैसले में इसी संवैधानिक ढांचे को पुनः पुष्ट करते हुए कहा कि धर्मांतरण के साथ ही व्यक्ति का एससी दर्जा तत्काल और पूर्ण रूप से समाप्त हो जाता है।यह फैसला आंध्र प्रदेश से जुड़े एक मामले पर आधारित है, जिसमें चिंथाडा आनंद नामक व्यक्ति जो ईसाई पादरी थे,ने एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि उनके साथ जातिगत भेदभाव और अपमानजनक व्यवहार किया गया। हालांकि, उच्च न्यायालय ने यह कहते हुए एफआईआर रद्द कर दी कि ईसाई धर्म अपनाने के बाद आनंद का अनुसूचित जाति का दर्जा समाप्त हो चुका है, इसलिए उन्हें इस कानून के तहत संरक्षण नहीं मिल सकता। इस निर्णय को सर्वोच्च न्यायालय ने भी बरकरार रखा, जिससे यह सिद्धांत और अधिक मजबूत हो गया कि धर्म परिवर्तन केवल आस्था का परिवर्तन नहीं, बल्कि कानूनी पहचान में भी बदलाव लाता है।यहां यह समझना आवश्यक है कि भारतीय संविधान का अनुच्छेद 25 प्रत्येक नागरिक को धर्म की स्वतंत्रता प्रदान करता है जिसमें किसी भी धर्म को मानना,उसका पालन करना और उसका प्रचार करना शामिल है।लेकिन यह स्वतंत्रता पूर्णतः निरपेक्ष नहीं है; इसके साथ कुछ सामाजिक और कानूनी परिणाम भी जुड़े होते हैं।अदालत ने अपने फैसले में इसी संतुलन को रेखांकित करते हुए कहा कि आरक्षण का आधार केवल आर्थिक पिछड़ापन नहीं, बल्कि उस विशेष सामाजिक और धार्मिक ढांचे में झेली गई ऐतिहासिक प्रताड़ना है।चूंकि जाति व्यवस्था मुख्यतः हिंदू सामाजिक संरचना से जुड़ी मानी जाती है, इसलिए अन्य धर्मों में जाने पर उस विशेष प्रकार की सामाजिक पहचान स्वतः समाप्त हो जाती है। साथियों बात अगर हम ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और संवैधानिक ढांचा इसको समझने की करें तो भारत में अनुसूचित जातियों की अवधारणा का मूल उद्देश्य उन समुदायों को विशेष संरक्षण देना था, जिन्होंने सदियों तक सामाजिक भेदभाव और अस्पृश्यता का सामना किया। संविधान (अनुसूचित जाति) आदेश,1950 इस संदर्भ में सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इस आदेश के अनुसार, प्रारंभ में केवल हिंदू धर्म के भीतर आने वाले दलित समुदायों को ही अनुसूचित जाति का दर्जा दिया गया था। बाद में 1956 में सिख और 1990 में बौद्ध धर्म के अनुयायियों को भी इसमें शामिल किया गया।संविधान के अनुच्छेद 341 के तहत राष्ट्रपति को यह अधिकार दिया गया है कि वे किन समुदायों को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करेंगे।वहीं अनुच्छेद 25प्रत्येक नागरिक को धर्म की स्वतंत्रता देता है। यही वह बिंदु है जहां अधिकारों का टकराव उत्पन्न होता है एक ओर धर्म बदलने की स्वतंत्रता,दूसरी ओर सामाजिक न्याय की जबरदस्त सटीक नीतियां। साथियों बात अगर हम इस मुद्दे को अपने आप में लंबे समय से विवादों से घिरा हुआ है इसको समझने की करें तो, कई समाज शास्त्रियों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का मानना है कि जातिगत भेदभाव केवल धर्म तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सामाजिक संरचना में गहराई तक व्याप्त है। उदाहरण के लिए,भारत में ईसाई और मुस्लिम समुदायों के भीतर भी दलित ईसाई और पसमांदा मुस्लिम जैसी पहचानें मौजूद हैं, जो यह दर्शाती हैं कि धर्म परिवर्तन के बावजूद सामाजिक भेदभाव पूरी तरह समाप्त नहीं होता। ऐसे में यह प्रश्न उठता है कि क्या केवल धर्म के आधार पर आरक्षण से वंचित करना वास्तव में सामाजिक न्याय के सिद्धांत के अनुरूप है?इस बहस का एक महत्वपूर्ण पहलू पुनः धर्मांतरण से जुड़ा है।अदालत ने यह स्पष्ट किया है कि यदि कोई व्यक्ति ईसाई या इस्लाम धर्म छोड़कर पुनः हिंदू, सिख या बौद्ध धर्म अपनाता है, तो वह पुनः अनुसूचित जाति का दर्जा प्राप्त कर सकता है—बशर्ते वह कुछ शर्तों को पूरा करता हो। इनमें सबसे महत्वपूर्ण है सामुदायिक स्वीकृति। यानी, व्यक्ति को यह साबित करना होगा कि उसका मूल संबंध उसी जाति से है और उसका समुदाय उसे पुनः स्वीकार करता है। यह शर्त अपने आप में सामाजिक जटिलताओं को जन्म देती है, क्योंकि यह व्यक्तिगत पहचान को सामुदायिक मान्यता पर निर्भर बनाती है। साथियों बात अगर हम 24 मार्च 2026 का निर्णय: कानूनी स्पष्टता या सामाजिक विवाद? इसको समझने की करें तो सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले ने स्पष्ट कर दिया कि धर्म परिवर्तन के साथ ही एससी का दर्जा समाप्त हो जाएगा। अदालत ने कहा कि 1950 का आदेश पूरी तरह स्पष्ट है और इसमें जिन धर्मों का उल्लेख नहीं है, उनमें जाने पर व्यक्ति एससी की श्रेणी से बाहर हो जाता है।इसका अर्थ यह है कि यदि कोई दलित ईसाई या मुस्लिम बनता है, तो वह एससी आरक्षण और एससी /एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मिलने वाली कानूनी सुरक्षा का लाभ नहीं उठा सकता।यह निर्णय कानूनी रूप से स्पष्टता प्रदान करता है,लेकिन सामाजिक दृष्टि से यह कई प्रश्न भी खड़े करता है। साथियों बात अगर हम इस निर्णय के राजनीतिक और सामाजिक प्रभाव को समझने की करें तो ये व्यापक हो सकते हैं। यदि भविष्य में नीति में बदलाव कर ईसाई और मुस्लिम दलितों को भी एससी आरक्षण में शामिल किया जाता है, तो इससे आरक्षण की वर्तमान संरचना पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा। सबसे पहले, प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, जिससे मौजूदा लाभार्थियों के हिस्से में कमी आ सकती है।इसके अलावा, राजनीतिक प्रतिनिधित्व में भी बदलाव देखने को मिल सकता है, क्योंकि आरक्षित सीटों पर नए समुदायों की भागीदारी बढ़ेगी। यह परिवर्तन भारतीय लोकतंत्र के सामाजिक समीकरणों को नए सिरे से परिभाषित कर सकता है।दूसरी ओर,आलोचकों का यह भी तर्क है कि यदि धर्म परिवर्तन के बाद भी आरक्षण का लाभ जारी रखा जाता है, तो इससे धर्म परिवर्तन को प्रोत्साहन मिल सकता है। हालांकि, इस तर्क का विरोध करने वाले कहते हैं कि कोई भी व्यक्ति केवल आरक्षण के लिए धर्म नहीं बदलता; इसके पीछे सामाजिक सम्मान, भेदभाव से मुक्ति और बेहतर जीवन की तलाश जैसे गहरे कारण होते हैं। ऐसे में आरक्षण को धर्म से जोड़ना सामाजिक वास्तविकताओं की अनदेखी करना हो सकता है। साथियों बात अगर हम सुप्रीम कोर्ट के पुराने ऐतिहासिक फसलों को समझने की करें तो (1)सूसाई बनाम भारत संघ (1986):सुप्रीम कोर्ट ने दशकों पहले 1986 में ही यह स्पष्ट कर दिया था कि अनुसूचित जाति (एससी) समुदाय का कोई व्यक्ति यदि ईसाई धर्म अपना लेता है, तो वह अनुसूचित जाति के लिए बनी योजनाओं और लाभों के लिए पूरी तरह अयोग्य हो जाता है।सी. सेल्वाराणी मामला (2024): सुप्रीम कोर्ट ने एक बहुत ही अहम फैसले में कहा कि ईसाई धर्म अपनाने पर व्यक्ति अपनी मूल जाति खो देता है। अदालत ने कहा कि धर्मांतरण सच्ची आस्था से होना चाहिए। अगर धर्म परिवर्तन केवल आरक्षण का लाभ लेने के लिए किया गया है तो इसे अनुमति नहीं दी जा सकती, क्योंकि यह आरक्षण के सामाजिक उद्देश्य को खत्म करता है। अदालत ने दोहरी पहचान रखने को संविधान के साथ धोखा करार दिया था। (2) इलाहाबाद उच्च न्यायालय का हालिया फैसलाऐसा ही एक मामले में पिछले साल दिसंबर में फैसला आया था। जितेंद्र साहनी नाम के एक व्यक्ति के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति ईसाई धर्म में परिवर्तित हो गया है, तो वह कानूनी रूप से एससी का दर्जा बरकरार नहीं रख सकता। अदालत ने 1950 के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि जो हिंदू, सिख या बौद्ध नहीं है, वह एससी नहीं हो सकता। अदालत ने उत्तर प्रदेश सरकार को सख्त निर्देश दिए कि पूरे राज्य में ऐसे मामलों की जांच की जाए, जहां अल्पसंख्यक धर्मों में धर्मांतरित लोग अभी भी गैरकानूनी रूप से एससी वर्ग को मिलने वाले लाभों का दावा कर रहे हैं।(3)मद्रास उच्च न्यायालय में भी आए केससी. सेल्वाराणी मामला (2023): सुप्रीम कोर्ट में जाने से पहले सी. सेल्वाराणी केस मद्रास हाईकोर्ट पहुंचा था। यहां एक ऐसी महिला को एससी प्रमाणपत्र देने से इनकार कर दिया गया था, जो जन्म से ईसाई थी और नियमित रूप से चर्च जाती थी, लेकिन केवल सरकारी नौकरी में आरक्षण पाने के लिए खुद को हिंदू और वल्लुवन जाति का बता रही थी।अकबर अली मामला: मद्रास हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया था कि इस्लाम या ईसाई धर्म में धर्मांतरण के बाद व्यक्ति अपनी जाति को आगे नहीं ले जा सकता। अदालत ने स्पष्ट कहा कि जब कोई हिंदू इस्लाम अपना लेता है, तो वह केवल एक मुसलमान बन जाता है और मुस्लिम समाज में उसकी जगह इस बात से तय नहीं होती कि धर्मांतरण से पहले उसकी जाति क्या थी।(4) कर्नाटक हाईकोर्ट बोला था- ईसाई धर्म में जाति व्यवस्था नहीं कर्नाटक हाई कोर्ट ने भी कहा था कि ईसाइयों को एससी एक्ट के तहत संरक्षण देना गलत है। अदालत का मानना था कि यह कानून विशेष रूप से जाति-आधारित भेदभाव से निपटने के लिए बना है, जबकि ईसाई धर्मशास्त्र में जाति-व्यवस्था जैसी कोई प्रथा ही नहीं है। साथियों बात कर हम अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण से इस मुद्दे को समझने की करें तो भारत का यह मॉडल अद्वितीय है। अधिकांश देशों में सकारात्मक भेदभाव जाति के बजाय नस्ल, जातीयता या आर्थिक स्थिति के आधार पर दिया जाता है। उदाहरण के लिए, अमेरिका में अश्वेत और अल्पसंख्यक समुदायों को शिक्षा और रोजगार में विशेष अवसर दिए जाते हैं, लेकिन यह धर्म से नहीं जुड़ा होता। भारत में आरक्षण का आधार ऐतिहासिक जातिगत उत्पीड़न है, जो इसे वैश्विक परिप्रेक्ष्य में एक अलग पहचान देता है। अतः अगर हम उपरोक्त पूरे विवरण का अध्ययन कर इसका विश्लेषण करें तो हम पाएंगे क़ि संतुलन की तलाश,धर्म परिवर्तन और आरक्षण का यह मुद्दा भारत के लोकतांत्रिक ढांचे के सामने एक बड़ी चुनौती है। एक ओर व्यक्तिगत स्वतंत्रता है, तो दूसरी ओर सामाजिक न्याय की आवश्यकता। सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला कानूनी रूप से स्पष्टता प्रदान करता है, लेकिन यह बहस को समाप्त नहीं करता, बल्कि उसे और गहरा करता है।आगे का रास्ता यही है कि इस मुद्दे को संवेदनशीलता और संतुलन के साथ देखा जाए। कानून में बदलाव, सामाजिक जागरूकता और नीति सुधार के माध्यम से ही एक ऐसा समाधान निकाला जा सकता है, जो न केवल संवैधानिक रूप से सही हो, बल्कि सामाजिक रूप से भी न्यायसंगत हो। *-संकलनकर्ता लेखक - क़र विशेषज्ञ स्तंभकार साहित्यकार अंतरराष्ट्रीय लेखक चिंतक कवि संगीत माध्यमा सीए(एटीसी) एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी गोंदिया महाराष्ट्र 9284141425*