Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
जगरांव/यूटर्न/24/मार्च। जगरांव विधानसभा क्षेत्र में आगामी 28 और 29 मार्च को आयोजित होने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर की योजना को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में विशेष रूप से प्रशिक्षण शिविर के जिला प्रभारी सौरभ कपूर शामिल हुए, जिन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को शिविर की रूपरेखा और उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। ​शिविर की मुख्य बातें, ​प्रशिक्षण का दायरा: सौरभ कपूर ने बताया कि भाजपा द्वारा यह प्रशिक्षण शिविर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में लगाए जाएंगे। ​प्रतिभागी: इन शिविरों में सर्कल स्तर के पदाधिकारी, जिले के पदाधिकारी और विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष अनिवार्य रूप से हिस्सा लेंगे। ​उद्देश्य: शिविर का मुख्य उद्देश्य पार्टी के नए और पुराने पदाधिकारियों को भाजपा के इतिहास, भविष्य की योजनाओं और केंद्र की मोदी सरकार की जन-हितैषी योजनाओं से अवगत कराना है। ​जन-संपर्क: कार्यकर्ताओं को इस बात के लिए प्रेरित किया जाएगा कि वे इन सरकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुँचाएं ताकि आम जनता इनका लाभ उठा सके। ​राज्य सरकार पर निशाना और संगठनात्मक तैयारी: ​जिला अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं की ड्यूटियाँ लगा दी गई हैं और सभी कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ इसकी तैयारियों में जुटे हैं। ​उन्होंने पंजाब सरकार की आलोचना करते हुए कहा के ​"केंद्र की मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही जन-कल्याणकारी योजनाओं को पंजाब सरकार ने रोककर पंजाब के लोगों के साथ अन्याय किया है। हर भाजपा कार्यकर्ता का यह कर्तव्य है कि वह इन शिविरों से ज्ञान प्राप्त कर योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुँचाए।" ​बैठक में उपस्थित गणमान्य: ​इस अवसर पर जिला महासचिव सुमित अरोड़ा, राज वर्मा, सुरेश गर्ग, सर्कल अध्यक्ष नवनीत गुप्ता, गुरभेज सिंह, गौरव गुप्ता, अनिल कुमार सेंटी, नवीन जैन, डॉ. निर्मल भुल्लर, जसमेल सिंह धालीवाल, राजपाल जैन, हरि ओम वर्मा, जगसीर सिंह, संजीव भट्ट, सुरेश खन्ना, शमी सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।