स्टेडियम की जमीन पर वेंडिंग जोन का विरोध, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन,खेल मैदान की जगह बाजार बनाने पर भड़के लोग, काम रुकवाया 12 साल पुराने स्टेडियम प्रोजेक्ट पर संकट, गांव वालों ने प्रशासन को घेरा
जीरकपुर 23 March : नगर परिषद जीरकपुर के वार्ड नंबर 24 के अंतर्गत आने वाले गांव रामगढ़ भुड्डा में उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब प्रशासन द्वारा खेल स्टेडियम के लिए निर्धारित जमीन पर स्ट्रीट वेंडिंग जोन बनाने का काम शुरू कर दिया गया। सोमवार सुबह अचानक बड़े टिप्परों के जरिए मिट्टी डाली जाने लगी, जिसे देखकर ग्रामीणों में भारी रोष फैल गया।
कुछ ही देर में गांव के युवा, बुजुर्ग और अन्य लोग मौके पर एकत्र हो गए और काम को तुरंत रुकवा दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और अपने फैसले को वापस लेने की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि करीब 12 साल पहले इस जगह पर खेल स्टेडियम बनाने के लिए नींव पत्थर रखा गया था, लेकिन आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। अब अचानक यहां स्ट्रीट वेंडिंग मार्केट बनाने की कोशिश की जा रही है, जो गांव के युवाओं के हितों के खिलाफ है।
लोगों ने पंजाब सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक ओर सरकार “खेलों वतन पंजाब दीਆਂ” जैसे अभियान चलाकर युवाओं को खेलों से जोड़ने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर खेल सुविधाओं को खत्म किया जा रहा है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि स्टेडियम की जगह वेंडिंग जोन बनाने का फैसला वापस नहीं लिया गया, तो वे आंदोलन तेज करने को मजबूर होंगे। वहीं, प्रशासन की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया