Uturn Time
Breaking
दिल्ली में पीएम मोदी से मिले CM विजय, 12 साल बाद खास मुलाकात Chandigarh: हरियाणा सरकार ने बनाया सफाई कर्मचारी आयोग, ईश्वर सिंह को मिली चेयरमैन की जिम्मेदारी Sonipat: ऑनलाइन लिंक भेजकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार Dharamshala: तिब्बती सरकार-इन-एग्जाइल में दूसरी बार शपथ लेकर पेंपा सेरिंग ने दोहराया भरोसा Panipat: गला घोंटकर युवक की हत्या का खुलासा, पुलिस ने मां-बेटे को हत्या के आरोप में पकड़ा सट्‌टेबाजी के पैसे की निकासी के लिए होटल इंडस्ट्री बन रही गेटवे ? Sirsa: आईजी का सख्त आदेश: धमकी कॉल करने वालों को वेरिफाई करें, हर कॉल की जांच करें Chandigarh: हरियाणा सरकार का कदम, गिग वर्कर्स का होगा रजिस्ट्रेशन एससी ने देशव्यापी एसआईआर को सही ठहराया, कहा - चुनावी निष्पक्षता से समझौता नहीं किया जा सकता भाजपा पंजाब में नेतृत्व पर निर्णय; रवनीत बिट्टू बन सकते है चेहरा वॉर्ड 31 के साथ सौतेलों जैसे व्यवहार, कांग्रेसी बोले हमारी सरकार आएगी तो काम करवाएगें, सत्ताधारियों का ध्यान नहीं, जनता बीच में लटकी Chandigarh: शिकायत पर कार्रवाई करने के लिए मांगी रिश्वत, सहायक उपनिरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू
Logo
Uturn Time
जीरकपुर 23 March : श्री शारदा माता मंदिर साधुनगर की संस्था ‘श्री शारदा माता परिवार 7249’ में आज एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्था के प्रधान राकेश अचिंत व सभी सदस्यों की सहमति से राकेश शर्मा को संस्था का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया। नियुक्ति के उपरांत प्रधान द्वारा राकेश शर्मा का मीठा मुंह करवाकर उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर उपस्थित सभी सदस्यों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। नवनियुक्त चेयरमैन राकेश शर्मा ने कहा कि वह मंदिर के सभी कार्य पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे तथा संस्था के सभी सदस्यों की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर सेक्ट्री रजनीश शर्मा, वाइस प्रधान दीपक मग्गो, कैशियर कुणाल कौशिक सहित सदस्य संदीप भटनागर, तुषार कौशिक, सुमित वर्मा, अमरीश भल्ला, प्रकाश कुमार, जतिन धीमान और अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।