Advertisement
uturntime
Breaking
सीमा पार नेटवर्क से जुड़े गिरोह का पर्दाफाश, 2 आरोपी पकड़े, 6.5 किलो हेरोइन-हथियार जब्त, विदेश से मिल रहा था आदेश जस्टिस यशवंत वर्मा ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज पद से इस्तीफा दिया, लोकसभा में जांच लंबित यूएस-ईरान बातचीत से पहले सनसेक्स 918 अंक ऊपर, निफ्टी 50 24के के पार बंद मान सरकार का बड़ा फैसला; विशेष जरूरतों वाले बच्चों के लिए संचार की बाधाएं होंगी दूर हिमाचल प्रदेश में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत, 32 घायल हरदीप सिंह मुंडियां ने तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को पदोन्नति पत्र सौंपे चंडीगढ़ में सुप्रीम कोर्ट का स्ट्रीट वेंडर्स के लिए अहम फैसला, पठानकोट में थार से दुकानदार को कुचला, 13 दिन बाद भी पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेस प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के 20 कैडेट राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की मेरिट सूची में शामिल हुए मोहाली के दवा खाने में छत्त तोड़ कर अंदर घुसे चोर, सारा कीमती समान चोरी प्रेग्नेंट बीवी को अस्पताल लेजा रहे टैक्सी ड्राइवर का चलान काटने पड़ अड़े पुलिस अफसर देश के 2840 सिख श्रद्धालु पाकिस्तान के लिए हुए रवाना
Logo
uturntime
जीरकपुर 23 March : लक्ष्मी एन्क्लेव में शहीद दिवस के अवसर पर महान क्रांतिकारियों भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक भव्य ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति की भावना जागृत करना और शहीदों के बलिदान से प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने शहीदों के जीवन और उनके देश के प्रति योगदान को चित्रों के माध्यम से बेहद सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतिभागियों की कला और उत्साह ने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया। इस अवसर पर वार्ड नंबर 8 के पार्षद धरमिंदर गौतम सहित दीपक कक्कड़, दिनेश भारद्वाज, जसवीर सिंह, आरपी सिंह, उदयराज सिंह, स्मृति शर्मा, सुमन शर्मा, बलजीत फोगाट और आदर्श वालिया मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जबकि सभी प्रतिभागियों को कैंडी वितरित कर उनका मनोबल बढ़ाया गया। आयोजकों ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों से नई पीढ़ी को देश के महान शहीदों के इतिहास और उनके बलिदान के बारे में जानने का अवसर मिलता है, जिससे उनमें देश के प्रति प्रेम और सम्मान की भावना और मजबूत होती है।