जीरकपुर 23 March : ग्रीन सिटी क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक आयुर्वेदिक कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का आयोजन टीम एनके शर्मा द्वारा किया गया, जिसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कैंप के दौरान आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉक्टर निखिल, डॉक्टर किरण और डॉ. स्वाति शर्मा ने लोगों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच की और उनकी समस्याओं के अनुसार परामर्श व दवाइयां प्रदान कीं। सुबह 10 बजे से शुरू हुआ यह कैंप शाम 4 बजे तक जारी रहा, जिसमें करीब 75 लोगों ने अपनी जांच करवाई।
इस अवसर पर वार्ड नंबर 8 के पार्षद धरमिंदर गौतम सहित दीपक कक्कड़, दिनेश भारद्वाज, जसवीर सिंह, सुदेश मलिक, उदयराज सिंह, राजेश शर्मा, दीपक बिड़ला, मंजीत सिंह, बलजीत फोगाट और मनीष समेत कई स्थानीय निवासी मौजूद रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कैंप लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के जनहितकारी कैंप आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं और जागरूकता मिल सके।