Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn주소모음
लालड़ू में सतनाम एलसीवी ऑपरेटर यूनियन का धार्मिक समागम, विधायक रंधावा ने की शिरकत - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Panipat: 17 जुलाई के शुभारंभ मुहूर्त पर विवाद, आचार्य ने वैदिक परंपराओं का हवाला दिया Chandigarh: पंजाब में एसआईआर अभियान को रफ्तार, दो दिन के विशेष शिविरों में 30 लाख से अधिक गणना प्रपत्र जमा New Delhi: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी टूरिस्ट बोट पलटी, कंपनी ट्रिप पर गए 15 लोगों की मौत New Delhi: नए वोटर पंजीकरण नियमों में बदलाव, परिवार की पुरानी वोटर एंट्री की जानकारी भी मांगेगा फॉर्म-6 Amritsar: पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून, अगले चार दिन हल्की बारिश के ही आसार Chandigarh: पंजाब के हर थाने में महिला हेल्प डेस्क बनी सहारा, 2.31 लाख से अधिक शिकायतें पहुंचीं Chandigarh: पंजाब में अब साइन बोर्ड पर पंजाबी होगी सबसे ऊपर, सरकार ने दिए सख्त पालन के निर्देश Chandigarh: BLO ड्यूटी के लिए छुट्टी वाले दिन खुले स्कूल, कर्मचारियों ने उठाया एवजी अवकाश का मुद्दा Tarn Taran: पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई 55 करोड़ की हेरोइन बरामद, तरनतारन में BSF-पुलिस का बड़ा ऑपरेशन New Delhi: कल से यूरोप दौरे पर जाएंगे पीयूष गोयल, व्यापार, निवेश और भारत-ईयू एफटीए पर होगी अहम बातचीत New Delhi: शिलांग में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन, ई-गवर्नेंस और प्रशासनिक सुधारों पर होगा मंथन Dehradun: 'भविष्य के युद्ध तकनीक और संयुक्त सैन्य शक्ति से जीते जाएंगे' : पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान
Logo
Uturn Time
लालड़ू 23 March : सतनाम एलसीवी ऑपरेटर यूनियन, लालड़ू की ओर से यूनियन की सुख-शांति, चढ़दी कला और सर्व समाज की भलाई के लिए धार्मिक समागम का आयोजन किया गया। इस दौरान श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए और संगत को रसभिन्नी गुरबाणी कीर्तन से निहाल किया गया। समागम के अंत में गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने भाग लेकर गुरु घर की कृपा प्राप्त की। इस अवसर पर डेराबस्सी के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने विशेष रूप से शिरकत की और संगत के साथ खुशियां साझा कीं। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में भाईचारे, प्रेम और एकता को मजबूत करते हैं। उन्होंने यूनियन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि समाज की तरक्की और शांति के लिए गुरबाणी से जुड़ना अत्यंत आवश्यक है। विधायक रंधावा ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि वे स्वयं भी लंबे समय तक यूनियन से जुड़े रहे हैं और हमेशा सदस्यों के हितों के लिए कार्य करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब की आत्मा गुरु साहिबान की शिक्षाओं में बसती है और ऐसे समागम हमें सेवा, विनम्रता और एकजुटता का संदेश देते हैं। अंत में उन्होंने सभी की खुशहाली और उन्नति के लिए अरदास की। इस मौके पर यूनियन के पदाधिकारी, सदस्य, ट्रांसपोर्टर, क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति और पार्टी के ब्लॉक प्रधान सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।