Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
पंजाब/ यूटर्न/23 मार्च।शहर में आवारा पशुओं की बढ़ती समस्या अब आम लोगों के लिए गंभीर मुसीबत बनती जा रही है। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो ने नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गाय और बैल सड़कों पर बेखौफ घूम रहे हैं, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आवारा पशुओं के कारण आए दिन हादसे होते-होते बच रहे हैं, जबकि कई छोटे-मोटे हादसे हो भी चुके हैं। इसके बावजूद नगर परिषद की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही, जिससे लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। वहीं ट्रैफिक पुलिस भी इस समस्या से खासी परेशान दिखाई दे रही है। ट्रैफिक इंचार्ज इंस्पेक्टर मनफूल सिंह ने बताया कि ड्यूटी के दौरान कई बार गाय और बैल अचानक सड़कों पर आ जाते हैं, जिससे जाम की स्थिति बन जाती है। ऐसे में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को अपनी ड्यूटी छोड़कर पशुओं को हटाने में लगना पड़ता है। उन्होंने सवाल उठाया कि ट्रैफिक पुलिस बढ़ते ट्रैफिक को संभाले या आवारा पशुओं को हटाए। इंस्पेक्टर के अनुसार इस संबंध में नगर परिषद को कई बार सूचित किया जा चुका है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि कई बार वीआईपी रूट पर भी आवारा पशु पहुंच जाते हैं, जो किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकते हैं। शहरवासियों ने नगर परिषद पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि करोड़ों रुपये का काउ सेस वसूला जाता है, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई सुधार दिखाई नहीं देता। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो यह किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।