Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
लुधियाना/ यूटर्न/23 मार्च।ए एस कॉलेज लड़कियां खन्ना में खन्ना पुलिस प्रशासन द्वारा दूसरा जिला स्तरीय समाधान कैंप लगाया गया। इस कैंप का नेतृत्व सीनियर पुलिस कप्तान खन्ना डॉक्टर दर्पण अहलूवालिया ने खुद किया। इस कैंप के दौरान पुलिस जिला खन्ना के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा लोगों की हर तरह से शिकायत सुनी गई और बहुत सारी शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया गया तथा एसएसपी खन्ना द्वारा पुलिस अधिकारियों को समय रहते ही जांच करके रहती शिकायतों का निपटारा करने के निर्देश दिए गए। एसएसपी डॉ दर्पण अहलूवालिया की दूरदर्शी सोच, सख्त निगरानी और लोगों की आसान पहुंच ने लोगों में यह विश्वास पैदा किया है कि अब उनकी समस्याओं को गंभीरता के साथ सुना और हल किया जाएगा। यह पहल भविष्य में ओर भी जिलों के लिए भी एक मिसाल साबित हो सकती है। पुलिस के कामकाज की बढ़ा रही पारदर्शिता इस कैंप द्वारा एसएसपी ने साफ संदेश दिया है कि खन्ना पुलिस जनता के साथ खड़ी है और हर पीड़ित को इंसाफ दिलवाने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है। यह पहल ना सिर्फ लंबित शिकायतों का हल कर रही है बल्कि पुलिस के कामकाज में पारदर्शिता और जवाबदेही भी बढ़ा रही है। कैंप में लोगों के साथ होता है सीधा सम्पर्क एसएसपी दर्पण अहलूवालिया ने बताया कि हर शनिवार और रविवार को पुलिस स्टेशनों और सब - डिवीजन स्तर पर समाधान कैंप लगते रहते हैं मगर आज जिला स्तर पर कैम्प लगाया गया है। इस कैंप में लोगों के साथ सीधा सम्पर्क होता है और एक ही प्लेटफॉर्म पर दोनों पार्टियों की सुनवाई होती है तथा लोगों को अलग अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ते बल्कि एक ही प्लेटफॉर्म पर संबंधित समस्याओं का निपटारा हो जाता है। अधिकारी इक्कठे बैठकर करते हैं सुनवाई उन्होंने कहा कि सभी सुपरवाइजरी अधिकारी,एसएचओ, चौंकी इंचार्ज और जांच अधिकारी इक्कठे बैठकर शिकायतों की सुनवाई करते हैं। सुपरवाइजरी अधिकारियों द्वारा दिए दिशा निर्देश और हिदायतें मौके पर ही लागू करनी यकीनी बनाई जाती हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे कैंप लगाते रहेंगे।