Uturn Time
Breaking
कनाडा में पंजाबी के घर सवा करोड़ की चोरी, रोते हुए महिला बोली- 5 माह पहले मकान लिया, 2 मिनट में सब बर्बाद हुआ नूरां सिस्टर्स के पिता उस्ताद मीर की हालत गंभीर, आर्थिक मदद की लगाई गुहार अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 3 आरोपी हथियारों सहित किए अरेस्ट, पाकिस्तानी तस्करों से जुड़े तार जीरकपुर में आरक्षण को लेकर बवाल, अनुसूचित जाति संगठनों ने जताया कड़ा विरोध CBSE 10वीं बोर्ड में 500/500 लाकर परफेक्ट स्कोर किया:पिता ने कहा था- 33% में भी दिक्कत नहीं; आयुष्मान ने बताए तैयारी के सीक्रेट्स ग्राउंड रिपोर्टमदुरै से करीब 15 किमी दूर तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी है। चंडीगढ़ में वॉकिंग ट्रैक पर दौड़ी कार:पुलिस तैनात, नहीं लगी भनक; ड्राइवर बोला- मेरे पास परमिशन, दस्तावेजों समेत पुलिस स्टेशन बुलाया पंजाब-चंडीगढ़ में बढ़ी गर्मी, बारिश की संभावना नहीं:कल से चलेगी हीट वेव, रातें भी रहेंगी गर्म; हीट स्ट्रोक यूनिट तैयार पठानकोट पुलिस ने एक्टिवा सवार 3 युवकों को हेरोइन और ड्रग मनी सहित काबू किया है औजला के गाने पर सिद्धू की नई रील:अमृतसर में काला कुर्ता और गले में पहना कंठा, गाना लगाया- गबरू पुत्त पंजाब दा पंजाब में बेअदबी मामलों की जांच के लिए नई SOP:SHO मौके पर जाएगा, साजिश और फंडिंग तक जांच, 60-90 दिन में चालान इंस्टाग्राम सब्सक्रिप्शन कंटेंट पर बवाल: Vishnu Priya के खिलाफ केस दर्ज
Logo
Uturn Time
लुधियाना/ यूटर्न/23 मार्च।कॉमेडी की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले जसवंत सिंह राठौर जल्द ही एक नई पंजाबी फिल्म असीं बाग़ी चंगे में अभिनय करते दिखाई देंगे। पंजाब के प्रसिद्ध अभिनेता एवं गायक बब्बू मान की नई आने वाली पंजाबी फिल्म असीं बाग़ी चंगे में कॉमेडियन जसवंत सिंह राठौर एक अहम भूमिका निभा रहे हैं। जिसके लिए वह इन दिनों इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। सागा स्टूडियो द्वारा बनाई जा रही इस फिल्म का निर्माण सुमित सिंह कर रहे हैं, जबकि फिल्म का निर्देशन अमरप्रीत सिंह छाबड़ा कर रहे हैं। जसवंत पहली बार बब्बू मान के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। कॉमेडी अपने अनुभवों को पेश करने का जरिया बनाया कॉमेडियन जसवंत सिंह राठौर ने कॉमेडी की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उनके लिए कॉमेडी सिर्फ रंगमंच तक ही सीमित नहीं बल्कि उन्होंने कॉमेडी को सच्चाइयों और अपने अनुभवों को पेश करने का एक जरिया भी बनाया है। स्कूल कॉलेज के समय पर स्टेजों पर दर्शकों को लोटपोट करते रहे और इसके बाद 2006 में एमएच 1 के कॉमेडी शो हसदे हंसादे रहो का खिताब जीतकर उन्होंने कॉमेडी जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई। कपिल शर्मा भी इस शो का हिस्सा थे। इसके पश्चात 2008 में वह टीवी शो लाफ्टर चैलेंज में दिखे। फिल्म स्टार्स की आवाज़ें निकाल कर बनाई अलग पहचान जसवंत ने बॉलीवुड के प्रख्यात कलाकारों की आवाज़ें निकाल कर कॉमेडी जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई। वह अब तक एक दर्जन के करीब पंजाबी फिल्में और तीन बॉलीवुड फिल्में भी कर चुके हैं। इसके अलावा कपिल शर्मा शो, लाफ्टर चैलेंज जैसे शो का हिस्सा भी रहे हैं। वह डेढ़ सौ से ज्यादा कलाकारों की आवाज़ें निकाल सकते हैं। जिनमें सुनील शेट्टी, अमिताभ बच्चन, संजय दत्त, सनी देओल, दिलीप कुमार, शक्ति कपूर आदि की आवाज शामिल है। वहीं बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी के साथ उनका खास लगाव है। वह शुरू से ही बार-बार सुनील शेट्टी की फिल्में देखते थे और 2012 में उन्हें सुनील शेट्टी के साथ मिलने का मौका मिला। इसके बाद वह उनके दोस्त बन गए।