Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
कपूरथला/ यूटर्न/23 मार्च।कपूरथला में पंजाब सरकार के पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन द्वारा गुरु नानक स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय हेरिटेज मेला-2026 रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस भव्य आयोजन में पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, खासकर कपूरथला की ऐतिहासिक पहचान को शानदार ढंग से प्रस्तुत किया गया। समापन समारोह में मशहूर गायक कंवर ग्रेवाल ने अपने सूफी गीतों से समां बांध दिया और दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इससे पहले गुरनाम भुल्लर और सिकंदर सलीम ने भी अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को जीवंत बना दिया था। कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज करमबीर सिंह, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन सज्जन सिंह चीमा, एसएसपी गौरव तूरा सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। मेले में भांगड़ा, गिद्दा, सम्मी, धड़ी कला, बोलियां, कविता गायन और स्टैंड-अप कॉमेडी जैसी रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इसके अलावा पंजाबी हस्तशिल्प, पारंपरिक व्यंजन और आकर्षक सेल्फी पॉइंट्स भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। डीसी अमित कुमार पंचाल ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना और पर्यटन को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि ऐसे मेले युवा पीढ़ी को अपनी विरासत से जोड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं।