होमलैंड–VRC की ₹1000 करोड़ के निवेश के साथ मेघा एंट्री, मिक्स्ड-यूज प्रोजेक्ट्स को बढ़ावा
मोहाली/चंडीगढ़ 22 मार्च : सीमा क्षेत्र इस समय रियल एस्टेट के सबसे बड़े हॉटस्पॉट के रूप में उभर रहा है। हाल ही में होमलैंड ग्रुप और वीआरसी (VRC) के बीच हुए हाई-वैल्यू जमीन सौदों ने पूरे बाजार में नई ऊर्जा भर दी है। जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ बॉर्डर पर YPS स्कूल के नजदीक जमीन ₹70 करोड़ प्रति एकड़ की रिकॉर्ड कीमत पर खरीदी गई, जो इस क्षेत्र के इतिहास के सबसे महंगे सौदों में शामिल है। वहीं, सेक्टर-62 (डाउनटाउन मोहाली) में ₹47 करोड़ प्रति एकड़ की डील ने निवेशकों का भरोसा और मजबूत कर दिया है।
इन सौदों के साथ ही ₹1000 करोड़ से अधिक के विशाल निवेश का मार्ग प्रशस्त हुआ है। इस निवेश के तहत करीब 50 लाख वर्ग फीट में फैला एक भव्य मिश्रित-उपयोग (मिक्स्ड-यूज) प्रोजेक्ट विकसित किया जाएगा, जिसमें अल्ट्रा-लग्जरी रिहायशी टावर, प्रीमियम रिटेल स्पेस, मॉडर्न ऑफिस हब और विश्वस्तरीय लाइफस्टाइल सुविधाएं शामिल होंगी।
रियल एस्टेट विशेषज्ञों के मुताबिक, यह प्रोजेक्ट सिर्फ एक डेवलपमेंट नहीं, बल्कि मोहाली के शहरी ढांचे को नए आयाम देने वाला परिवर्तन साबित होगा। यह मॉडल ‘लाइव, वर्क और प्ले’ कॉन्सेप्ट पर आधारित होगा, जो आधुनिक शहरी जीवनशैली की नई परिभाषा तय करेगा।
चंडीगढ़ की नजदीकी, तेजी से विकसित होता इंफ्रास्ट्रक्चर, आईटी और कॉर्पोरेट सेक्टर का विस्तार और बेहतर कनेक्टिविटी—ये सभी कारक मोहाली को निवेश के लिए बेहद आकर्षक बना रहे हैं। यही वजह है कि यहां प्रॉपर्टी की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही है और बड़े निवेशक इस बाजार में आक्रामक तरीके से प्रवेश कर रहे हैं।
विश्लेषकों का मानना है कि मौजूदा समय ‘स्मार्ट इन्वेस्टमेंट’ का सही मौका है। सही लोकेशन पर किया गया निवेश आने वाले वर्षों में कई गुना रिटर्न दे सकता है। साफ है—मोहाली अब सिर्फ बढ़ नहीं रहा, बल्कि उत्तर भारत के सबसे प्रीमियम रियल एस्टेट हब के रूप में तेज़ी से उभर रहा है।