Uturn Time
Breaking
शादी में पहली पत्नी पहुंचने पर दूल्हा दीवार फांदकर भागा, डोली की तैयारी चल रही थी ज़ेप्टो आईपीओ और भारत का रिटेल युद्ध:सेबी ने 11,000 करोड़ के प्रस्तावित आईपीओ के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दी? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना आईएसएचआरएई लुधियाना सब-चैप्टर की नई टीम का गठन, इंजीनियरिंग क्षेत्र को मिलेगी नई दिशा लुधियाना में विशेष बाल चिकित्सा शिविर, 150 बच्चों की जांच से जागी उम्मीद नशा मुक्त भारत अभियान को ASP का समर्थन, देशभर में शराब दुकानों पर प्रतिबंध की मांग डीएम रंधावा सुसाइड केस की जांच से परिवार नाखुश, अब हाईकोर्ट का करेंगे रूख; कहा-पुलिस जांच पर भरोसा नहीं शंघाई में ‘चाइना साइकिल शो 2026’ में भाग लेने जाएगा फिको का 56 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत गंभीर हालत में जन्मी नवजात बच्ची के स्वस्थ होने से डॉक्टरों की चिंता उम्मीद में बदली गैंगस्टरों ते वार का 95वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 577 स्थानों पर छापेमारी; 309 गिरफ्तार छोटे और मध्यम वर्ग के किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रही है एआईएफ योजना : मोहिंदर भगत मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डिप्टी कमिश्नरों को समय सीमा से पहले बाढ़ सुरक्षा कार्य पूरे करने के निर्देश दिए; कहा—सरकार जनता के साथ मजबूती से खड़ी है
Logo
Uturn Time
लुधियाना। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की लुधियाना शाखा के निकासा (NICASA) छात्र संघ द्वारा सीए परीक्षाओं को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने की रणनीतियों पर एक प्रेरणादायक एवं शैक्षणिक सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विशेषज्ञों से महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त किया। कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष सीए विकास गोयल, उपाध्यक्ष सीए राकेश ग्रोवर, निकासा अध्यक्षा सीए शिल्पी शर्मा तथा कोषाध्यक्ष सीए अवनीत सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा निकासा छात्र समिति के सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सेमिनार के दौरान आश्रय गिरिराज और रूपाली लेखी द्वारा प्रेरणादायक सत्र प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच और लक्ष्य के प्रति समर्पण के लिए प्रेरित किया। वहीं सीए कपिल गोयल और सीए आशीष कालरा ने ऑडिट और कॉस्टिंग विषयों पर विस्तृत शैक्षणिक सत्र आयोजित कर छात्रों की शंकाओं का समाधान किया। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष सीए विकास गोयल ने कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतरता और अनुशासन बेहद आवश्यक हैं। उपाध्यक्ष सीए राकेश ग्रोवर ने विषयों की गहरी समझ और नियमित पुनरावृत्ति को सफलता की कुंजी बताया। निकासा अध्यक्षा सीए शिल्पी शर्मा ने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास बनाए रखने, स्मार्ट अध्ययन रणनीतियों को अपनाने और निकासा की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।