चौकी छपार (थाना जोधां) द्वारा 7 किलो भुक्की बरामद
-चरणजीत सिंह चन्न-
जगरांव/यूटर्न/21/मार्च।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस चौकी छपार के प्रभारी एएसआई जसपाल सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ सरकारी गाड़ी (किआ कैरेंस नंबर PB-65-BG-8516) में संदिग्धों की चेकिंग के लिए गांव जोधां से खंडूर की ओर जा रहे थे। जब पुलिस पार्टी ईंटों के भट्ठे के पास, खंडूर की सीमा से थोड़ा आगे पहुंची, तो सड़क के बाईं ओर एक युवक भारी प्लास्टिक के बोरे (गट्टू) के साथ खड़ा दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह खिसकने लगा, लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे काबू कर लिया।
प्लास्टिक के बोरे की तलाशी लेने पर उसमें से 7 किलो भुक्की (चूरा पोस्त) बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।