Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने किया औपचारिक उद्घाटन नए सर्किल से ज़ीरकपुर व लालड़ू डिवीज़नों के उपभोक्ताओं को अब मोहाली नहीं जाना पड़ेगा जीरकपुर 02 Jan : पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के नव-स्थापित ज़ीरकपुर सर्किल कार्यालय का आज विधायक, डेराबस्सी, श्री कुलजीत सिंह रंधावा तथा श्री आर. के. मित्तल, मुख्य अभियंता, दक्षिणी ज़ोन, पटियाला द्वारा औपचारिक उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर नव-नियुक्त अधीक्षण अभियंता (एस.ई.) इंजीनियर अमनदीप सिंह गिल ने सर्किल कार्यालय का विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इस मौके पर विधायक रंधावा ने बताया कि नव-गठित ज़ीरकपुर सर्किल में डी.एस. डिवीज़न ज़ीरकपुर एवं डी.एस. डिवीज़न लालड़ू शामिल हैं। इस सर्किल की स्थापना का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं की सुविधा बढ़ाना तथा सेवा-प्रदान प्रणाली में सुधार लाना है। उल्लेखनीय है कि ज़ीरकपुर सर्किल के गठन को पीएसपीसीएल के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने अपनी 116वीं बैठक में स्वीकृति प्रदान की थी। विधायक रंधावा ने बताया कि इससे पूर्व इन डिवीज़नों के उपभोक्ताओं को विभागीय कार्यों के लिए मोहाली जाना पड़ता था, जिससे यात्रा का समय और असुविधा बढ़ती थी। ज़ीरकपुर सर्किल की स्थापना से सेवाओं तक पहुंच में उल्लेखनीय सुधार होगा, शिकायत निवारण प्रक्रिया तेज़ होगी तथा प्रशासनिक कार्यप्रणाली अधिक प्रभावी बनेगी। विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने ज़ीरकपुर सर्किल के गठन में सहयोग के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा तथा बसंत गर्ग, चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर (सीएमडी), पीएसपीसीएल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इससे उपभोक्ता सेवाओं में महत्वपूर्ण सुधार होगा और सभी उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी। इस अवसर पर इंजीनियर आर. के. मित्तल, मुख्य अभियंता, दक्षिणी ज़ोन, पटियाला ने पीएसपीसीएल के उपभोक्ताओं एवं कर्मचारियों—दोनों के लिए नए सर्किल के लाभों पर प्रकाश डाला तथा बेहतर संचालन दक्षता और क्षेत्रीय स्तर पर सुदृढ़ निगरानी पर ज़ोर दिया।