-चरणजीत सिंह चन्न-
जगरांव/यूटर्न/21/मार्च।
जगरांव थाना सदर रायकोट के मुख्य अफसर एसआई कुलविंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी शाम करीब 6:35 बजे गांव मोहम्मदपुरा से जोहलां की तरफ गश्त कर रही थी। जब पुलिस गांव मोहम्मदपुरा के श्मशान घाट के गेट के पास नहर की पटरी (सूआ) पर पहुंची, तो वहां खड़ा एक युवक पुलिस को देखकर घबरा गया और पीछे मुड़ने लगा। शक के आधार पर पुलिस ने उसे तुरंत रोक लिया।
युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से 20 खुली सफेद नशीली गोलियां बरामद हुईं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।