Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlink6clubcolour prediction game demofree colour prediction gamecolour prediction demo gamecolour prediction game playwhere to play colour prediction gamemantri mall colour prediction gamereliance mall colour prediction gamegodrej mall colour prediction gameadani mall colour prediction gamepacific mall colour prediction gameBG678 review678 lotterybg678dmwindmwin logindm win lotteryjio lottery game6 Club apkgojackpotchambery porndeneme bonusu veren sitelerdeneme bonusu veren siteler6 club apk6 club game66 lottery gift code66 lottery gift codehindiscopegovernment jobsgovernment schemesadmit cardanswer keyexam resultssyllabuslotterygovernment newsjai clubcolor prediction gamejai club appjai club lotteryjai gamebigwin69bingoFree Bonus No DepositColor Game66 lottery6 Club Lottery6 club lottery6 club6 club gameblingwinbling winlodi777lodi777lodi 777gojackpotgojackpotpaldo77paldo77dhani gamedhani wintaya886club login43r43r
मुख्यमंत्री का थापली नेचर कैंप को लेकर विजन तेजी से हो रहा है साकार -ओएसडी भारत भूषण भारती - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/ यूटर्न/21 मार्च।पर्यावरण की गोद में बसे नेचर कैंप थापली में विश्व वानिकी दिवस के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधान मुख्य वन संरक्षक हरियाणा श्री विनित कुमार गर्ग मुख्यअतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए, जबकि हरियाणा के मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री भारत भूषण भारती ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर नेचर कैपं में अपने तीन दिवसीय भ्रमण पर आए पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ के विद्यार्थियों ने विशेष रूप से भाग लिया। प्रधान मुख्य वन संरक्षक हरियाणा विनित कुमार गर्ग ने अपने संबोधन में पर्यावरण संरक्षण पर बल देते हुए कहा कि इस वर्ष विश्व वानिकी दिवस का थीम है ‘‘वन और अर्थव्यवस्था‘‘। उन्होने कहा कि वन न केवल पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर रखते हैं बल्कि इनका देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करने में अहम योगदान है। वन विभाग हरियाणा द्वारा प्रदेश में वन क्षेत्र बढाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होने बताया कि पिछले वर्ष प्रदेश भर में वन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वयं पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और लोगों को अधिक से अधिक पेड लगाने और उन्हें संरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होने बताया कि हरियाणा वन विभाग एक पेड माँ के नाम अभियान के साथ साथ केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा पूरे देश में चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों के तहत तय लक्ष्यों को प्राप्त कर रहा है। विनित गर्ग ने बताया कि इस साल प्रदेश भर में विभिन्न विभागों और जनभागेदारी से डेढ करोड पौधे लगाए गए हैं। इसके अलावा हरियाणा सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश में हरित क्षेत्र बढ़ाने, जल संरक्षण को बढ़ावा देने और जैव विविधता को सुरक्षित रखने के लिए अनेक योजनाएं शुरू की हैं। पेड़ों के संरक्षण के लिए प्राणवायु देवता पेंशन योजना के तहत 75 साल से ऊपर के पेड़ों के रखरखाव के लिए 3 हजार रुपये सालाना पेंशन देने का प्रावधान किया हुआ है। अब तक 3,819 पेड़ों की पहचान कर उनके अभिरक्षकों को पेंशन प्रदान की गई है। इसके अलावा 1541 नए पेडों की पहचान की गई है। इसके साथ साथ प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में ओक्सी वन और हर्बल पार्क भी विकसित किए जा रहे हैं। उन्होने कहा कि पिछले चार पांच महीनों के दौरान हरियाणा के साथ साथ पंजाब, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और जम्मू कश्मीर से लगभग 800 विद्यार्थी नेचर कैंप थापली का भ्रमण कर चुके हैं। इसमें 10 विद्यार्थियों ने 153 किलोमीटर लंबे ट्रैक को पूरा करने का भी रिकार्ड बनाया है। इस अवसर पर उन्होने पंजाब विश्वविद्यालय के छात्रों को कालेसर नेशनल पार्क में भी भ्रमण के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री के ओएसडी भारत भूषण भारती ने कहा कि जिस प्रकार विद्यार्थियों ने थापली नेचर कैंप में अपने तीन दिनों के अनुभव सांझा किए हैं उससे स्पष्ट प्रतीत होता है कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने थापली नेचर कैंप के लिए जो विजन रखा था वह तेजी से पूरा हो रहा है। उन्होने थापली नेचर कैंप को एक प्रयोगशाला बताते हुए कहा कि यंहा सहकार और संस्कार दोनो का समावेश होता है। भारत भूषण भारती ने कहा कि श्रषियों ने कहा है कि मनुष्य का शरीर पांच तत्वों से बना है और वायु उसमें से एक है। उन्होने कहा कि वायु हमें मशीनों से नही प्रकृति से मिलती है और इसके लिए पेड लगाना आवश्यक है। उन्होने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षण संस्थानों के छात्रों और आम नागरिकों से एक पेड माँ के नाम लगाने का आहवान किया। भारत भूषण भारती ने उपस्थित विद्यार्थियों से आहवान किया कि वे यंहा से वापिस जाकर अपने घरों और शिक्षा के मंदिरों में कम से कम एक पेड अवश्य लगाएं और उनका संरक्षण भी करें। इस अवसर पर उन्होने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वन विभाग के अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। इससे पूर्व पंजाब विश्वविद्यालय से आए विद्यार्थियों ने नेचर कैंप थापली में बिताए तीन दिनों के अनुभव सांझा किए। विधार्थियों ने बताया कि उन्होने यंहा प्रकृति को करीब से समझने का अवसर मिला है। साथ ही टैªकिंग और अन्य रोमांचकारी गतिविधियों में चुनौती को पूरा कर एक उपलब्धी का अहसास हुआ। उन्होने कैंप के दौरान रूकने और खाने की व्यवस्था की भी प्रशंसा की। इस मौके पर अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक टीपी सिंह, वन संरक्षक नार्थ सर्कल जितेंद्र अहलावत, हरियाणा वन मंडल अधिकारी मोरनी पिंजौर संदीप सैनी, युवा कल्याण संयोजक नरेंद्र सिंह सहित वन विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।