Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
अमृतसर/ यूटर्न/21 मार्च। देश में आज ईद-उल-फित्र (मीठी ईद) त्योहार मनाया जा रहा है । आपसी भाईचारे के प्रतीक ईद- उल-फितर के पावन अवसर पर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता हॉल बाजार स्थित मस्जिद खैरूद्दीन, होटल रमादा के पास मस्जिद सिकंदर खान में जाकर मुस्लिम समुदाय के साथ खुशियां साझा की। आपसी भाईचारे के प्रतीक ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर विधायक डॉ गुप्ता ने सभी को ईद की बधाई दी। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि ईद का त्योहार हमारे समाज में आशा, सद्भाव और दयालुता की भावना को बढ़ाए। आपके सभी प्रयासों में खुशी और सफलता मिले। विधायक डॉ गुप्ता ने खुर्शीद अहमद, मौलाना हामिद हुसैन से भी मुलाकात कर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में पड़ती इन मस्जिदों में आए मुस्लिम भाईचारे को बधाई दी। इस अवसर पर सुदेश कुमार, अजय न्यूल,मंजीत सिंह,ओमप्रकाश,कुरनेश भार्गव, विक्की, रघु कुमार भी मौजूद थे।