Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/ यूटर्न/21 मार्च।शहर में बढ़ते अतिक्रमण पर लगाम लगाने के लिए नगर परिषद ने शुक्रवार को बलटाना क्षेत्र में बड़ा अभियान चलाया। पीर बाबा रोड मार्केट में इंफोर्समेंट टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से लगी रेहड़ी–फड़ी और अस्थायी स्टॉल्स को हटाया, जिससे लंबे समय से प्रभावित हो रही यातायात व्यवस्था को राहत मिली। कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया और सार्वजनिक स्थानों को खाली कराया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य न केवल यातायात को सुचारू बनाना था, बल्कि पैदल राहगीरों को भी सुरक्षित रास्ता उपलब्ध कराना भी था। अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई रेहड़ी–फड़ी संचालक जल्दबाजी में अपना सामान समेटते नजर आए, जबकि कुछ को टीम ने मौके पर ही हटाया। नगर परिषद की टीम ने सभी को स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण करने पर जुर्माना और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इंफोर्समेंट विंग के इंस्पेक्टर अजय बराड़ ने कहा कि शहर में अवैध अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने दुकानदारों और रेहड़ी–फड़ी संचालकों से अपील की कि वे सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा कर आम लोगों के लिए परेशानी न खड़ी करें। उन्होंने आगे कहा कि नगर परिषद आने वाले दिनों में भी इसी तरह के अभियान लगातार चलाएगी, ताकि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाया जा सके। स्थानीय लोगों ने भी इस कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा कि लंबे समय से सड़कें संकरी हो गई थीं और जाम की स्थिति बनी रहती थी। नगर परिषद की इस पहल से क्षेत्र में व्यवस्था सुधारने की उम्मीद जगी है।