ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
पांचवीं बार में संपन्न हुआ ब्लॉक समिति चुनाव - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
जगरांव/ यूटर्न/21 मार्च।स्थानीय बी.डी.पी.ओ. (BDPO) कार्यालय में लंबे समय से लंबित ब्लॉक समिति के चेयरमैन और वाइस-चेयरमैन का चुनाव आज अपने पांचवें प्रयास में आखिरकार संपन्न हो गया। दिलचस्प मुकाबले में दोनों गुटों (कांग्रेस और आम आदमी पार्टी) के सदस्यों की संख्या बराबर (12-12) रहने पर, नोडल अधिकारी-सह-एस.डी.एम. (SDM) मैडम उपिंदरजीत कौर बराड़ ने पर्ची (ड्रॉ) सिस्टम के माध्यम से चुनाव प्रक्रिया को पूरा किया। इस ड्रॉ में आम आदमी पार्टी की महिला सदस्य किरणप्रीत कौर चेयरपर्सन और निर्दलीय सदस्य पवनप्रीत कौर वाइस-चेयरपर्सन चुनी गईं। कैसे बना 12-12 का समीकरण: चुनाव प्रक्रिया पूरी करने के लिए सुबह 9 बजे बैठक शुरू हुई जो करीब एक घंटे तक चली। इस दौरान राजनीतिक समीकरणों में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। कांग्रेस पार्टी के पास 12 ब्लॉक समिति सदस्य थे, जबकि आम आदमी पार्टी के पास हलका विधायिका के वोट सहित कुल 9 सदस्य थे। लेकिन चुनाव के समय शिरोमणि अकाली दल के 2 सदस्य और 1 निर्दलीय उम्मीदवार आम आदमी पार्टी के पक्ष में खड़े नजर आए, जिससे 'आप' का आंकड़ा भी 12 तक पहुंच गया और मुकाबला बराबरी पर आ गया। पारदर्शिता के साथ हुआ चुनाव-विधायिका माणुके: जीत के बाद खुशी व्यक्त करते हुए 'आप' विधायिका बीबी सरबजीत कौर माणुके ने कहा कि पिछले चार प्रयास किसी न किसी कारण से स्थगित होते रहे, लेकिन आज चुनाव पूरी पारदर्शिता और कानूनी मर्यादा के तहत संपन्न हुआ है। उन्होंने बताया कि ड्रॉ की पर्ची कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों द्वारा ही उठाई गई थी और वे स्वयं इस प्रक्रिया के दौरान कमरे से बाहर आ गई थीं, ताकि कोई पक्षपात का आरोप न लगा सके। उन्होंने आश्वासन दिया कि नवनियुक्त पदाधिकारी बिना किसी राजनीतिक भेदभाव के विकास कार्य करेंगे। कांग्रेस ने अकाली दल पर साधा निशाना: बी.डी.पी.ओ. कार्यालय के बाहर कांग्रेस के हलका इंचार्ज जगतार सिंह जग्गा हिस्सोवाल ने नतीजों पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल पर निशाना साधते हुए कहा कि सुखबीर बादल दो दिन पहले जगरांव रैली में 'आप' की नीतियों को पंजाब विरोधी बता रहे थे, जबकि आज उन्हीं के सदस्य 'आप' के साथ मिलकर चेयरमैन बना रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह साबित करता है कि अकाली दल और आम आदमी पार्टी अंदरखाते मिले हुए हैं। अकाली दल लेगा एक्शन-एस.आर. कलेर: जब इस संबंध में शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक एस.आर. कलेर से फोन पर संपर्क किया गया, तो उन्होंने कहा कि असल में 'आप' और कांग्रेस आपस में मिले हुए हैं। उनके दो सदस्यों द्वारा 'आप' का साथ देने के सवाल पर कलेर ने अनभिज्ञता जताई। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि उनके सदस्यों ने 'आप' के पक्ष में वोट किया है, तो वे हाईकमान से बात कर उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए 'कारण बताओ' नोटिस (Show-cause notice) जारी करेंगे। खुशी मनाना भी भूले कांग्रेसी:- आम आदमी पार्टी की चेयर पर्सन बनने की वजह से कांग्रेस पार्टी के अहोदेदार और वर्कर कांग्रेस पार्टी की अप चेयर पर्सन बनने की खुशी तक मानना भूल गए। शायद उन्हें कांग्रेस पार्टी का साथ दे रही आजाद उम्मीदवार उप चेयरपर्सन बनाई गई की इतनी खुशी नहीं हुई जितनी की आम आदमी पार्टी की चेयर पर्सन बनने का दुख लगा।