लुधियाना 20 Mar : लुधियाना वुलन मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (LWMA) की एक अहम बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई, जिसमें उद्योग से जुड़े कई प्रमुख सदस्यों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता प्रधान दर्शन डाबर ने की, जबकि महासचिव संदीप धीर ने संगठन की आगामी योजनाओं की जानकारी साझा की।
बैठक में बताया गया कि विंटर गारमेंट्स की अग्रिम बुकिंग के लिए एलडब्ल्यूएमए द्वारा तीन दिवसीय वार्षिक फेयर का आयोजन किया जा रहा है। यह फेयर 5 से 7 जुलाई तक शहर के प्रतिष्ठित होटल हयात रीजेंसी में आयोजित होगा, जिसमें लगभग 140 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। इस आयोजन के जरिए कारोबारियों को नए सीजन के लिए अपने उत्पाद प्रदर्शित करने और व्यापारिक संबंध मजबूत करने का अवसर मिलेगा।
प्रधान दर्शन डाबर ने कहा कि यह फेयर उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म साबित होगा, जिससे स्थानीय निर्माताओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। महासचिव संदीप धीर ने सभी सदस्यों से इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहयोग की अपील की।
बैठक में गुरदित ओस्टर, अश्वनी विग, राणा बख्शीश, केवल बुढ़ीराजा, मुकेश जैन (हैप्पी) और अजय टक्कर सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।