Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
मोहाली/ यूटर्न/20 मार्च।नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फेज-11 पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 2.720 किलोग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान विश्वजीत तिवारी निवासी गांव सरिंजा बिहार के रूप में हुई है। आरोपी को जिला अदालत में पेश किया गया जहां अदालत ने उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बाबा वाइट हाउस के पास स्पेशल नाकेबंदी दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस जानकारी अनुसार 17 मार्च को थाना फेज-11 की पुलिस पार्टी इलाके में गश्त पर थी। इसी दौरान शक के आधार पर एक व्यक्ति को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 2.720 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। मामले की शिकायत एएसआई कोमलप्रीत सिंह के बयान पर दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह अफीम कहां से लाया था और इसे कहां सप्लाई करने की योजना थी। प्राथमिक जांच में यह भी सामने आ रहा है कि आरोपी किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है और उसके संपर्कों को खंगाल रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और इस अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, लोगों से भी अपील की गई है कि यदि उनके आसपास नशे से संबंधित कोई गतिविधि होती है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।