Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/20 मार्च। मध्यप्रदेश की एक नाबालिग लड़की स्नैपचैट पर हुए प्यार के चक्कर में लुधियाना पहुंच गई। वह लुधियाना रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां किसी के मोबाइल से प्रेमी से संपर्क किया। फिर प्रेमी उसे अपने साथ ले गया। करीब 4 महीने तक वह उसके साथ भी रही। उधर, एमपी में परिवार ने बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी। जिसके बाद मध्यप्रदेश पुलिस ने करीब एक हफ्ते पहले उसे लुधियाना में ट्रेस किया और दोनों को पकड़कर ले गई। जिसके बाद इस पूरे मामले का लुधियाना में खुलासा हुआ। हालांकि पुलिस ने जब उसे कोर्ट में पेश किया तो लड़की ने कोर्ट में कहा कि मैं जब गई थी तब नाबालिग थी लेकिन अब बालिग हो चुकी हूं। युवक मेरा फ्रेंड है। इसने मेरे साथ कुछ गलत नहीं किया। मुझे अलग रूम में रखा। लड़की के बयान के बाद कोर्ट ने युवक को छोड़ने के आदेश दिए। पुलिस ने युवक को मध्यप्रदेश से वापस भेज दिया। जबकि लड़की को उसके परिवार के हवाले कर दिया। युवक का नाम सचिन झा है। वह लुधियाना में एक फैक्टरी में काम करता है।