Uturn Time
Breaking
कनाडा में पंजाबी के घर सवा करोड़ की चोरी, रोते हुए महिला बोली- 5 माह पहले मकान लिया, 2 मिनट में सब बर्बाद हुआ नूरां सिस्टर्स के पिता उस्ताद मीर की हालत गंभीर, आर्थिक मदद की लगाई गुहार अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 3 आरोपी हथियारों सहित किए अरेस्ट, पाकिस्तानी तस्करों से जुड़े तार जीरकपुर में आरक्षण को लेकर बवाल, अनुसूचित जाति संगठनों ने जताया कड़ा विरोध CBSE 10वीं बोर्ड में 500/500 लाकर परफेक्ट स्कोर किया:पिता ने कहा था- 33% में भी दिक्कत नहीं; आयुष्मान ने बताए तैयारी के सीक्रेट्स ग्राउंड रिपोर्टमदुरै से करीब 15 किमी दूर तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी है। चंडीगढ़ में वॉकिंग ट्रैक पर दौड़ी कार:पुलिस तैनात, नहीं लगी भनक; ड्राइवर बोला- मेरे पास परमिशन, दस्तावेजों समेत पुलिस स्टेशन बुलाया पंजाब-चंडीगढ़ में बढ़ी गर्मी, बारिश की संभावना नहीं:कल से चलेगी हीट वेव, रातें भी रहेंगी गर्म; हीट स्ट्रोक यूनिट तैयार पठानकोट पुलिस ने एक्टिवा सवार 3 युवकों को हेरोइन और ड्रग मनी सहित काबू किया है औजला के गाने पर सिद्धू की नई रील:अमृतसर में काला कुर्ता और गले में पहना कंठा, गाना लगाया- गबरू पुत्त पंजाब दा पंजाब में बेअदबी मामलों की जांच के लिए नई SOP:SHO मौके पर जाएगा, साजिश और फंडिंग तक जांच, 60-90 दिन में चालान इंस्टाग्राम सब्सक्रिप्शन कंटेंट पर बवाल: Vishnu Priya के खिलाफ केस दर्ज
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/ यूटर्न/20 मार्च।शहर के प्रतिष्ठित चंडीगढ़ प्रेस क्लब में कल आयोजित होने जा रही मिस ग्रैंड पंजाब क्राउन सेरेमनी को लेकर उत्साह चरम पर है। इस भव्य आयोजन में विजेता को मिस ग्रैंड पंजाब का ताज पहनाया जाएगा। इवेंट में मिस ग्रैंड पंजाब और मिस ग्रैंड चंडीगढ़ की स्टेट डायरेक्टर अक्षिता अरोड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी और विजेता को क्राउन पहनाकर सम्मानित करेंगी। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल सुंदरता बल्कि आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और सामाजिक जागरूकता को भी मंच प्रदान करना है। आयोजकों के अनुसार, इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली प्रतिभागियां अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और पब्लिक स्पीकिंग के दम पर खिताब जीतने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। विजेता को आगामी मिस ग्रैंड इंडिया प्रतियोगिता में पंजाब का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा, जो प्रतिभागियों के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का बड़ा मंच साबित हो सकता है। गौरतलब है कि मिस ग्रैंड पंजाब में फैशन, टैलेंट और प्रश्नोत्तर राउंड के जरिए प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया जाता है । आयोजकों का कहना है कि यह इवेंट युवा प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा और उन्हें अपने सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ाएगा।