Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
अमृतसर/ यूटर्न/19 मार्च।अमृतसर के नोवेल्टी चौक और लॉरेंस रोड इलाके में आज खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाने-पीने की दुकानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने कई दुकानों पर अचानक रेड की और कुछ जगहों से सैंपल लेकर लैब जांच के लिए भेजे। इस कार्रवाई से इलाके के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। इस दौरान “3डी फूड” चिकन शॉप के मालिक कुलविंदर सिंह ने मीडिया से बातचीत में स्वीकार किया कि उनकी दुकान में कुछ कमियां पाई गई हैं। उन्होंने बताया कि अक्सर रात में काम करने वाले कर्मचारी सामान बाहर छोड़ देते हैं, जिससे सुबह गंदगी दिखती है। कुलविंदर ने कहा कि वे अपनी गलतियों को सुधारेंगे और भविष्य में केवल प्रमाणित मक्खन का उपयोग करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ग्राहकों को किसी प्रकार की शिकायत का मौका नहीं दिया जाएगा और सफाई पर विशेष ध्यान रखा जाएगा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सतनाम सिंह ने बताया कि शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि नॉनवेज खाने की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सैंपल लैब में भेजे गए हैं और दुकान में पाई गई सफाई संबंधी कमियों के लिए दुकानदार को सख्त निर्देश दिए गए हैं। अधिकारी ने स्पष्ट किया कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा और इस तरह के जांच अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे, ताकि आम जनता को सुरक्षित और स्वच्छ भोजन मिल सके।