Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
नशा छुड़ाने संबंधी प्रयासों के हिस्से के रूप में पंजाब पुलिस ने 28 व्यक्तियों को नशा छोड़ने का इलाज लेने के लिए राजी किया चंडीगढ़, 2 जनवरी राज्य से नशों के पूर्ण खात्मे के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू किए गए “युद्ध नशेयां विरुद्ध” के 307वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 318 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके बाद पूरे राज्य में 74 एफआईआर दर्ज करके 93 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इससे 307 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 42,888 हो गई है। छापेमारी के नतीजे के रूप में गिरफ्तार नशा तस्करों के कब्जे से 1.5 किलो हेरोइन, 14 किलो भुक्की, 993 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 4450 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है। जिक्रयोग्य है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और एस.एस.पीज़ को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के हुक्म दिए हैं। पंजाब सरकार द्वारा नशों के विरुद्ध जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब कमेटी भी बनाई गई है। इस ऑपरेशन के दौरान 70 गजटिड अधिकारियों की निगरानी में 1000 से अधिक पुलिस कर्मचारियों वाली 120 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 318 स्थानों पर छापेमारी की है। उन्होंने आगे बताया कि दिन भर चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 333 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की है। बताने योग्य है कि पंजाब सरकार ने राज्य से नशों के खात्मे के लिए तीन-पक्षीय रणनीति - इन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रीवेंशन (ईडीपी) - लागू की गई है और पंजाब पुलिस ने इस रणनीति के हिस्से के रूप में आज 28 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास का इलाज लेने के लिए राजी किया है।