Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/ यूटर्न/ 18 मार्च।महिलाओं और युवतियों में मासिक धर्म स्वच्छता को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चंडीगढ़ के जगतपुरा पिंड में एक विशेष ‘पैडयात्रा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान का नेतृत्व डॉ. जितेंद्र सिंह और डॉ. जानकी रानी ने किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। इस मौके पर महिलाओं को निःशुल्क सैनिटरी पैड और साबुन वितरित किए गए। स्वच्छता प्रशिक्षक हिमांशी ने उपस्थित महिलाओं को मासिक धर्म से जुड़ी सावधानियों, स्वास्थ्य संबंधी जरूरी बातों और स्वच्छता के सही तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस पहल में संजय, सपना, राज कुमार, सूरज, नेहा, रेनू, हर्षिता, पायल और चांदनी सहित सहयोगी टीम के सदस्यों ने सक्रिय योगदान दिया। इस अवसर पर डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि महिलाओं का स्वास्थ्य और स्वच्छता समाज की महत्वपूर्ण नींव है। मासिक धर्म को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करना आवश्यक है, ताकि महिलाएं स्वस्थ और आत्मविश्वासी जीवन जी सकें। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे महिलाओं के स्वास्थ्य और सम्मान के लिए अहम कदम बताया। गौरतलब है कि यह ‘पैडयात्रा’ अभियान वैश्विक स्तर पर चलाया जा रहा है, जिसके तहत सैकड़ों जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं और आगे भी इसे व्यापक स्तर पर जारी रखने की योजना है।