चंडीगढ़/ यूटर्न/ 18 मार्च।सेक्टर-9 में बुधवार को 12 बजे गोलीकांड में मारे गए युवक चरनप्रीत की हत्या को लेकर एक बड़ा दावा सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में गैंगस्टर बंबीहा ग्रुप से जुड़े लक्की पाटियाल ने इस हत्या की जिम्मेदारी लेने की बात कही है।
हालांकि इस वायरल दावे की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सोशल मीडिया पर सामने आई पोस्ट की सत्यता को भी खंगाला जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
नोट: यू टर्न टाइम्स इस वायरल पोस्ट की पुष्टि नहीं करता है।