Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
हरियाणा/यूटर्न/18 मार्च। कैथल में बाइक की टक्कर से करीब 47 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर सिरटा से कैथल आ रहा था। रजबाहे के पास उसे एक अन्य बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी मोटरसाइकिल राइडर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सिरटा रोड वार्ड नंबर 31 पट्टी अफगान कैथल के रघबीर ने शहर थाना में दी शिकायत में बताया कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। अपने खेत के काम से वह घर से बाहर गया था और रजबाहे की पटरी पर खड़ा था। उस समय सिरटा गांव की तरफ से एक बाइक सवार व्यक्ति आ रहा था। उसके पीछे पीछे दूसरी बाइक पर एक व्यक्ति तेजगति व लापरवाही से बाइक को चलाते हुए आया और सामने जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार व्यक्ति अपने वाहन समेत सड़क पर गिर गया और उसे गंभीर चोटें आई। पूछने पर घायल व्यक्ति ने अपना नाम जयपाल बताया, जो गांव कैलरम का रहने वाला था। आरोपी बाइक राइडर मौके से भाग गया। वह जयपाल को अस्पताल में लेकर गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिकायतकर्ता ने आरोपी बाइक राइडर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शहर थाना एसएचओ गीता ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।