हरियाणा/यूटर्न/18 मार्च। रेवाड़ी में कोर्ट गेट पर ताला लगाकर सुर्खियों में आए नयागांव दौलतपुर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता सतबीर यादव ने प्रैस वार्ता कर आवाज उठाई। सतबीर यादव ने बार चुनाव, वर्क सस्पेंड, कोर्ट में पार्किंग एवं लिटिगेंट हॉल का वकीलों द्वारा प्रयोग किए जाने आदि मुद्दों पर एतराज जताया है। सतबीर यादव ने कहा कि वकीलों के बार चुनाव नहीं होने चाहिए क्योंकि इससे वकील मनमानी करते हैं और भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलता है। सतबीर यादव ने कहा कि वे तीस वर्षों से सामाजिक मुद्दों की लड़ाई लड़ रहे हैं। वकीलों द्वारा शनिवार को वर्क सस्पेंड करना भी गलत है इससे फरियादियों को न्याय मिलने में परेशानी होती है। इसके अलावा रेवाड़ी कोर्ट में पार्किंग का पैसा प्रशासन की बजाय बार एसोसिएशन ले रही है जोकि गलत है। कोर्ट में क्लाइंटों के लिए बनाए गए लिटीगेंट हॉल पर वकील कब्जा जमाए बैठे हैं