अजीत झा /पुनीत महाजन
चंडीगढ़ : चंडीगढ़ के सेक्टर-23 में मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया। हरियाणा सरकार में तैनात 45 वर्षीय ताराचंद की अपनी सर्विस रिवॉल्वर साफ करते समय अचानक गोली चलने से मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी दलबीर सिंह भिंडर और सेक्टर-17 थाना प्रभारी रोहित कुमार सहित पुलिस की अन्य टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह हादसा लापरवाही के कारण हुआ या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।