Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ 02 Jan : दिसंबर में प्रस्तावित नगर निगम चुनाव को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन ने नई वार्डबंदी की अधिसूचना जारी कर दी है। इस बार भी शहर में 35 वार्ड ही रहेंगे और वार्डों की संख्या या सीमाओं में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है।प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, संपदा विभाग ने वार्डबंदी से संबंधित प्रस्ताव तैयार कर दो दिन पहले प्रशासक गुलाब चंद कटारिया को मंजूरी के लिए भेजा था। स्वीकृति मिलने के बाद अधिसूचना जारी की गई। अब अगला चरण निर्वाचन आयोग द्वारा वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया का होगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नगर निगम चुनाव 35 वार्डों के आधार पर ही कराए जाएंगे। वार्डों का निर्धारण वर्ष 2011 की जनगणना के आंकड़ों को ध्यान में रखते हुए किया गया है, ताकि आबादी के अनुपात में संतुलन बना रहे।वार्डबंदी की प्रक्रिया के लिए उपायुक्त निशांत यादव की अध्यक्षता में आठ सदस्यीय समिति गठित की गई थी। समिति ने विचार-विमर्श के बाद वार्डों की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया। इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों को वार्डों की सूची से हटाने का फैसला लिया गया। प्रशासन द्वारा इस वर्ष हटाई गई संजय कॉलोनी, जनता कॉलोनी, शाहपुर कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी और सेक्टर-53 की फर्नीचर मार्केट को नई वार्डबंदी में शामिल नहीं किया गया है। इन क्षेत्रों में रहने वाले लोग पहले ही अन्य स्थानों पर स्थानांतरित हो चुके हैं। पिछले नगर निगम चुनावों में ये इलाके पांच अलग-अलग वार्डों का हिस्सा थे। अधिसूचना जारी होने के साथ ही नगर निगम चुनाव की तैयारियां औपचारिक रूप से तेज हो गई हैं और राजनीतिक दल अब आरक्षण और परिसीमन के अगले चरण पर नजरें टिकाए हुए हैं।