Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/17 मार्च। लुधियाना में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच और थाना हैबोवाल पुलिस ने मेडिकल स्टोर से नशीली दवाओं का झखीरा पकड़ा है। पुलिस ने सिविल सिटी इलाके के पास स्थित एक मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद की हैं। पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर नवदीप सिंह संधू ने बताया कि 16 मार्च को पुलिस पार्टी गश्त के दौरान सिविल सिटी चंद्र नगर और हरगोविंद नगर इलाके में मौजूद मेडिकल स्टोर्स की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच पुलिस को खास सूचना मिली कि लाइफ मेडिकेयर नामक मेडिकल स्टोर पर सरेआम नशीली गोलियां बेची जा रही हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए चंद्र नगर स्थित उक्त मेडिकल स्टोर पर रेड की। छापेमारी के दौरान वहां मौजूद राजीव कुमार को काबू किया गया। पुलिस की तलाशी के दौरान मेडिकल स्टोर से अलग-अलग ब्रांड की प्रतिबंधित दवाएं बरामद हुईं जिसमे स्पास्मोर कैप्सूल 57 पत्ते (कुल 456 कैप्सूल),क्रोमाडोल -100: 43 पत्ते (कुल 430 गोलियां),ट्रामोवेल -100 SR: 9 पत्ते (कुल 90 गोलियां),पनडोले : 52 पत्ते (कुल 520 गोलियां),फ़ेवोफ़ाइन : 88 पत्ते (कुल 880 गोलियां) कुल 2376 नशीली गोलियां/कैप्सूल बरामद हुई हैं जिस के चलते मामला दर्ज किया गया। हैबोवाल पुलिस ने आरोपी राजीव कुमार के खिलाफ धारा 22-61-85 NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह नशीली दवाएं कहाँ से लेकर आता था और किन-किन लोगों को सप्लाई करता था।